अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

फोर्थ अंपायर?

Share

शशिकांत गुप्ते

क्रिकेट के खेल में Umpire अंपायर मतलब निर्णायक का बहुत महत्व होता है।
अंपायर के निर्णय को कोई भी खिलाड़ी चुनौती नहीं दे सकता है।अंतः Umpire is Umpire.
आदतन आलोचकों द्वारा क्रिकेट के मैच पर,मैच फिक्सिंग का आरोप लगया जाता है।
सियासत में भी मैच फिक्सिंग होता है। क्रिकेट के खेल में हार और जीत को लेकर फिक्सिंग का आरोप लगता है? सियासत में तो चुनाव में टिकिट प्राप्त करने से लेकर चुनाव प्रचार और चुनाव के नतीजों के बाद भी फिक्सिंग की गुंजाइश रहती है।
क्रिकेट के खेल में दोनों ओर ग्यारह ग्यारह खिलाडी होतें हैं।
सियासत में बहुमत और अल्पमत का खेल होता है। बहुमत प्राप्त दल या गठबंधन के साथ बहुमत साबित कर सत्ता में विराजमान होने के उपरांत भी अंदरखाने कब फिक्सिंग हो जाता है,पता ही नहीं चलता है। सियासत में फिक्सिंग के खेल के लिए पर्यटन स्थल खिलाड़ियों की मेहमान नवाजी के लिए उपलब्ध ही रहतें हैं।
सियासत में जो फिक्सिंग होता है,वह धनबल के आधार पर,और सत्ता में मलाई दार विभाग के आवंटन के वादे पर या जाँच एजेंसियों का भय दिखाकर,या पहले से ही लगे आरोपों से मुक्त करने का शर्तिया दावा कर मैच फिक्सिंग होता है। ऐसा विरोधियों का आरोप है?
कुल मिलाकर क्रिकेट और सियासी के खेल में दिल खोलकर पूंजी का इस्तेमाल किया जाता है,ऐसा भी आरोप कुछ विपक्षी लोग लगातें है।
सियासती क्रिकेट के खेल में तो खेल के अंपायर विरोधी टीम के बॉलर्स द्वारा की गई बॉल को ही नो बॉल कह घोषित कर देतें हैं?
बैटिंग करने वाली टीम को नो बॉल के ही रन मिल जातें हैं। ना तो बैट का इस्तेमाल करना पड़ता है,ना ही रन लेने के लिए दौड़ना ही पड़ता है।
बैटिंग करने वाली टीम के ओपनर हमेशा नाबाद ही रहतें हैं।
सियासती सक्षम टीम में हमेशा दो ही खिलाड़ी खेलतें हैं।
शेष खिलाडियों के पास सिर्फ दर्शक दीर्घा में बैठ कर प्रशंसा करने का कार्यभाग होता है।
वैसे भी स्वार्थपूर्ति के लिए कहा ही गया है,सब कुछ जायज है,प्यार,युद्ध, खेल और सियासत में।
कहने को बहुत कुछ है,अगर कहने पर आतें।
इसीलिए यहीँ पर पूर्ण विराम।

शशिकांत गुप्ते इंदौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें