अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पांच बैंक खातों में क्रिप्टो करंसी के नाम पर ठगी का पैसा

Share

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर आधा दर्जन लोगों से 62 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। यह ठगी का पैसा पांच बैक खातों में गया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने बैकों से मांगी है।
कुछ दिन पहले कुछ लोग क्राइम ब्रांच के डीसीपी के पास पहुचे थे और बताया था कि विश्वकर्मा नगर स्थित एके इंटरप्राइजेस कंपनी के मालिक आकाश भावेल ने उनसे क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर कई किश्तों में लाखों रुपए जमा करवाए और कहा था कि दो गुना ज्यादा पैसा मिलेगा, लेकिन न तो ज्यादा पैसा मिला न ही उनके पैसे मिले।

आधा दर्जन लोगों से 62 लाख की ठगी की गई है। पुलिस ने वहां छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि क्रिप्टो का मार्केट गिरा हुआ था इस लिए घाटा हो गया, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसने लोगों को कहा था कि उसकी कंपनी सेबी से रजिस्टर है। इसके चलते लोग उसके जाल में फंसे। एडीसीपी गुरूप्रसाद पाराशर ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि उसने यह पैसा पांच बैक खातों में जमा करवाया था, जिसकी जानकारी पुलिस ने बैकों से मांगी है, ताकि खाते में पैसा हो तो उसे ब्लॉक किया जा सके। वहीं उसके पकड़े जाने के बाद कुछ और पीडि़त पुलिस के पास पहुंचे है। पुलिस का कहना है कि उसने लोगों के साथ एक से डेढ़ करोड़ की ठगी की है। आरोपी केवल ग्रेज्यूएट है, लेकिन खुद को शेयर एक्सपर्ट बताता था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें