अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

केंद्र से लेकर राज्य तक कांग्रेसी नेता पुत्र मोह में है डूबे- नरोत्तम मिश्रा

Share

भोपाल। प्रदेश में एक ओर सरकार द्वारा कई योजनाओं पर कार्य जारी है तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं द्वारा कई मुद्दों को लेकर बयानबाजी सामने आती ही रहती है इस बीच ही हमेशा अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कई मुद्दों पर बयान सामने आए है।

कांग्रेस नेताओं को लेकर मंत्री मिश्रा का बयान चर्चा में

इस संबंध में, पत्रकारों के समक्ष बयान देते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि, पुत्र मोह का ध्येय लेकर राजनीति करने वाले कभी जनता की अपेक्षाओं पर खरे साबित नहीं हो सकते। कांग्रेस में केंद्र से लेकर राज्य तक उसके नेता पुत्र मोह में डूबे हुए हैं और यही उसका दुर्भाग्य है। चाहे सोनिया गांधी हों या कमलनाथ या फिर दिग्विजय हो।

कोरोना महामारी के संकट पर बोले मंत्री मिश्रा

इस संबंध में, कोरोना के संकट को लेकर कहा कि, कोरोना संकट के कारण आई मंदी से अब भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से उबरकर गति पकड़ रही है। आईएमएफ ने भी 2021 में हमारे देश की विकास दर दुनिया में सबसे ज्यादा रहने का अनुमान जताया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक सुधारों से ही संभव हो रहा है।

फिर सीएम ममता बनर्जी पर कसा करारा तंज

इस संबंध में आगे कहा कि, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी अंग्रेजों की “बांटो और राज करो” की नीति अपनाकर ही राज कर रहीं हैं। उन्होंने सत्ता के लिए पहले हिंदू और मुसलमानों को लड़ाया‌। पूरे देश ने देखा है कि किस तरह एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए उन्होंने पूरे बंगाल में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें