अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गौरीशंकर बिसेन ने अफसर को गंदी गालियां दीं

Share

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बालाघाट विधायक और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बालाघाट आरटीओ अनिमेष गढ़पाले को सार्वजनिक रूप से गालियां दीं हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनका स्वभाव रहा है और उनकी सोच को दर्शाता है।

पूर्व मंत्री से जुड़ा यह मामला जिले के लालबर्रा थाने में हुई एक बैठक का है। यहां सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद गुरुवार को थाने में बैठक हुई थी। जिसमें पूर्व मंत्री बिसेन, लालबर्रा तहसीलदार रामबाबू देवांगन, थाना प्रभारी, आरटीओ अनिमेष गढ़पाले, ​स्थानीय भाजपा नेता, ग्रामीण व मृतका के परिजन सहित बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे।

लालबर्रा थाने में बालाघाट आरटीओ अनिमेष गढ़पाले को सार्वजनिक रूप से गाली देते पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन।

लालबर्रा थाने में बालाघाट आरटीओ अनिमेष गढ़पाले को सार्वजनिक रूप से गाली देते पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन।

भाजपा कार्यकर्ता के बयान पर भड़के पूर्व मंत्री

थाने में बैठक के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि यहां गाड़ियां 100 की स्पीड से चलती हैं। पुलिस वाले चालान नहीं बनाते, वे 50-100 रुपए ले लेते हैं। इस पर पूर्व मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता से कहा कि तुम पार्टी के होकर ऐसा क्यों बोल रहे हो। तब कार्यकर्ता ने कहा- मैं किसी से नहीं डरता, क्षेत्र में यही चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता को समझाया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। इस पर पूर्व मंत्री आपा खो बैठे। उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों और ग्रामीणों पर नाराजगी जताई।

आरटीओ से बोले- फांसी पर चढ़ा दूंगा

पूर्व मंत्री ने आगे कहा- आप लोग भी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं। 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास लाइसेंस नहीं है। आप लोग फालतू की बातें करते हो। एक भी बाइक वाला नियम से नहीं चलता। यहां जांच होती है, पुलिस वाले पैसे ले लेते हैं। कहां गया आरटीओ सुन ले… आज के बाद कोई गाड़ी ज्यादा रफ्तार में चली तो तेरे को $$$$ फांसी पर चढ़ा दूंगा… $$$खोर… $@#%^& (गंदी गाली)। यह सुनकर बैठक में मौजूद सभी लोग अवाक रह गए। कुछ देर बैठक में सन्नाटा छाया रहा। इसके बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि आगे से गड़बड़ी की शिकायत न मिले।

भाजपा कार्यकर्ता ने शिकायत की तो आपा खो बैठे पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन।

भाजपा कार्यकर्ता ने शिकायत की तो आपा खो बैठे पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन।

पोंडीनाला के पास बस ने मारी थी टक्कर

दरअसल 10 जनवरी की शाम बालघाट-सिवनी राजमार्ग 72 पर पोंडीनाला के पास एक हादसा हुआ था, जिसमें बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई थी। मृतक नवेगांव की पूर्व सरपंच की जेठानी मीरनबाई टेंभरे थी। इस हादसे को लेकर ग्रामीणों ने भारी आक्रोश जताया था। लोग आरटीओ सहित अन्य अधिकारियों को हटाने की मांग पर अड़े थे। रात में प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद विधायक गौरीशंकर बिसेन भी लालबर्रा पहुंचे थे।

लोगों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन

विधायक ने आरटीओ को कई बार फोन लगाया, लेकिन वो नहीं पहुंचे। इसके अगले दिन यानी 11 जनवरी को शव का पीएम किया गया। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने शव को लालबर्रा थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की मांग थी कि आरटीओ को बुलाया जाए और तेज रफ्तार चलने वाली बसों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी बसों के परमिट और अन्य कागजों की जांच की जाए। काफी देर चले प्रदर्शन के बाद आरटीओ वहां पहुंचे थे।

मैंने एसोसिएशन के सामने अपना पक्ष रखा : आरटीओ

इस मामल में आरटीओ अनिमेष गढ़पाले ने कहा कि मैं सालों से यहां पदस्थ हूं। मेरे विधायक जी से मधुर संबंध रहे हैं। आक्रोश के कारण शायद उनके बोल बिगड़ गए हैं, वीडियो आने के बाद एसोसिएशन ने मामले में संज्ञान लिया है। मैंने उनके सामने अपना पक्ष रख दिया है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में प्रतिक्रिया दी।

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में प्रतिक्रिया दी।

ये उनकी सोच को दर्शाता है: कमलनाथ

पूर्व मंत्री व अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शनिवार को छिंदवाड़ा में प्रतिक्रिया दी। कमलनाथ ने कहा कि ये उनका स्वभाव रहा है। ये उनकी सोच और उनकी भावनाओं को दर्शाता है।

भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए : हिना कांवरे

विधायक की गाली-गलौज का वीडियो सामने आने पर कांग्रेस विधायक एवं पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने नाम लिए बगैर कहा कि जनप्रतिनिधि के लिए अधिकारी या कर्मचारी अथवा कोई भी व्यक्ति हो भाषा की पूर्ण मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। त्रुटि को लेकर कोई कार्रवाई करनी हो तो भी उसके वैधानिक तरीके हैं न कि अमर्यादित भाषा या व्यवहार करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें