अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आशा ट्रस्ट ने आयोजित की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Share

गांधीजी के जीवन पर आधारित पुस्तक देकर किया पुरस्कृत 

2660 बच्चे हुए शामिल, 234 का प्रदर्शन रहा उल्लेखनीय 

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर एक वृहद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें चौबेपुर, धौरहरा और राजवारी संकुल के 20 विद्यालयों की कक्षा तीन से पांच के 2660 बच्चे शामिल हुए थे। संस्था द्वारा उक्त परीक्षा के मूल्यांकन के आधार पर 234 प्रतिभाशाली बच्चों को चयनित किया गया और संस्था के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार और शनिवार को सभी विद्यालयों में जाकर चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया।

पुरस्कार के रूप में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित गांधीजी के जीवन चित्र पर आधारित पुस्तक मोनिया सभी बचों को प्रदान की गयी। ज्ञातव्य हो कि गांधीजी का बचपन का पुकार का नाम ‘मोनिया’ था।

कार्यक्रम के दौरान

प्रतियोगिता में कैथी संविलियन, कैथी प्रथम, भंदहा कला, ढाखा, मोलनापुर, दुबानबस्ती, दुर्गवा, श्रीकंठपुर, कुर्सियां, डूढवां, सरैया, टेकुरी, धौरहरा प्राथमिक, धौरहरा संविलियन, भगवानपुर, बहादुरपुर, बिरनाथीपुर, ऊगापुर, पलकहाँ, और कौवापुर विद्यालय के बच्चे शामिल हुए थे।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय बताया कि गान्धीजी की शहादत के 75वें वर्ष के अवसर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें सरकारी स्कूलों के बच्चो और शिक्षकों ने बहुत ही उत्साह दिखाया। इन विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और निखारने की आवश्यकता है इसलिए ऐसी गतिविधियाँ नियमित करने के लिए आशा ट्रस्ट संकल्पित है।

सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजन, प्रश्नपत्र मूल्यांकन और पुरस्कार वितरण में प्रमुख रूप से प्रदीप सिंह, रमेश प्रसाद, पूजा यादव, अनीता देवी, बृजेश कुमार, मनोज यादव, सूरज पाण्डेय, डॉ. इंदु पाण्डेय, दीनदयाल सिंह, सौरभ, शौर्य पाण्डेय आदि का विशेष योगदान रहा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें