देपालपुर निप्र। संभावित कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों की चिंता करते हुए उन्हें वैक्सीन का प्रथम डोज 3 जनवरी से लगाना शुरू कर दिया है। 3 जनवरी यानी सोमवार से देपालपुर विकासखंड के बालक बालिकाओं के स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों में वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह देखा गया। कई विद्यार्थियों ने तो वैक्सीनेशन प्रमाण एवं वैक्सीन लगाते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया ताकि दूसरे विद्यार्थी भी वैक्सीन लगवाने के प्रति रुचि ले। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के होनहार बालिकाओं ने वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता दिखाते हुए कोविड-19 का गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल में ही बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाई। ताकि संभावित कोविड की तीसरी लहर से बचा जा सके। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रतिभा पांडे, श्रीमती प्रीति पथरिया, श्रीमती उषा गीते, वर्षा शर्मा, मनोज कुलश्रेष्ठ, पुरुषोत्तम नागर, बरखा मकवाना, दीपक जायसवाल, निर्भय कुमार पांडे, सुश्री विना कनेर, अनीता गोयल, गोल्डी कटारे, कीर्ति पवार, दिलीप गौड़, सेकड़िया चौहान, सारिका उज्जैनिया अधिक शिक्षकों की वैक्सीनेशन महा अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी रही।देपालपुर निप्र। संभावित कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों की चिंता करते हुए उन्हें वैक्सीन का प्रथम डोज 3 जनवरी से लगाना शुरू कर दिया है। 3 जनवरी यानी सोमवार से देपालपुर विकासखंड के बालक बालिकाओं के स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों में वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह देखा गया। कई विद्यार्थियों ने तो वैक्सीनेशन प्रमाण एवं वैक्सीन लगाते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया ताकि दूसरे विद्यार्थी भी वैक्सीन लगवाने के प्रति रुचि ले। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के होनहार बालिकाओं ने वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता दिखाते हुए कोविड-19 का गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल में ही बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाई। ताकि संभावित कोविड की तीसरी लहर से बचा जा सके। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रतिभा पांडे, श्रीमती प्रीति पथरिया, श्रीमती उषा गीते, वर्षा शर्मा, मनोज कुलश्रेष्ठ, पुरुषोत्तम नागर, बरखा मकवाना, दीपक जायसवाल, निर्भय कुमार पांडे, सुश्री विना कनेर, अनीता गोयल, गोल्डी कटारे, कीर्ति पवार, दिलीप गौड़, सेकड़िया चौहान, सारिका उज्जैनिया अधिक शिक्षकों की वैक्सीनेशन महा अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साह के साथ लगवाई वैक्सीन






