अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आसमान छू रही महंगाई पर चर्चा से भाग रही है सरकार: खड़गे

Share

राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकाजुर्न खड़गे ने कहा है कि आसमान छू रही महंगाई से आदमी परेशान है और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने के लिए कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है लेकिन सरकार ने उसे खारिज कर दिया है। खड़गे ने सोमवार को यहां संसद भवन परिरसर के बाहर संवाददाताओं से कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गयी है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सदन में चर्चा कराने का सरकार से आग्रह कर रही है लेकिन उनकी इस मांग को ठुकरा दिया गया है। सरकार महंगाई पर चर्चा से भाग रही है। उनका कहना था कि सदन में उनकी मांग नहीं माने जाने के बावजूद कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है और विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सदन में जनता की समस्या को रखना चाहता है लेकिन सरकार ने इस पर चर्चा कराने से मना कर दिया है। विपक्ष देश की बिगड़ती स्थिति को सदन में रखना चाहता है और उससे सरकार को अवगत कराना चाहता है, इसलिए सरकार को कांग्रेस की मांग को स्वीकार करते हुए सदन में महंगाई पर चर्चा कराने की अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को रसोई गैस का सिलेंडर देने की बात करने वाली मोदी सरकार आए दिन रसोई गैस की कीमत बढ़ा रही है जिससे लोगों के घर का बजट बिगड़ रही है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं और इस महंगाई को लेकर जनता में आक्रोश है।आसमान छू रहीआसमान छू रही

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें