अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दो दिन पूरी तरह कर्फ्यू रहेगा किराना व फल-सब्जी भी बंद, मेडिकल इमरजेंसी को ही छूट

Share

इंदौर

कोरोना कर्फ्यू को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी विविध प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी के लिए ही आवाजाही हो सकेगी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद फल-सब्जी और किराना को लेकर मिली राहत भी केवल सोमवार से शुक्रवार तक के लिए है और यह दोनों भी दो दिन बंद रहेंगे। वहीं बड़ी एजेंसियों को मिली होम डिलीवरी की सुविधा भी केवल सप्ताह में पांच ही दिन के लिए है।

हालांकि दूध का वितरण सभी सातों दिन जारी रहेगा। इन दो दिन में और सख्ती बढ़ेगी, क्योंकि इसके बाद 30 मई को जिला आपदा प्रबंधन समूह 1 जून से अनलॉक को लेकर परिस्थितियों को देखते हुए फैसला लेकर मप्र शासन को प्रस्ताव भेजेगा। इसी के आधार पर 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें