अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के 32 गुरुद्वारों में बनेंगे स्पेशल रूम, लोग सामान रखकर जा सकेंगे; जरूरतमंद लेजा सकेंगे

Share

इंदौर

सफाई में नंबर-वन इंदौर एक और मिसाल गढ़ने जा रहा है। श्री गुरु सिंघ सभा शहर के 32 गुरुद्वारों में विशेष कमरे बनवाने जा रही है। इन कमरों में लोग कोई भी जरूरत का सामान छोड़ सकते हैं। यहां तक की टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी। कमरों में कभी ताला नहीं लगाया जाएगा। कोई भी किसी भी समाज का जरूरतमंद कमरे में आकर अपनी जरूरत का सामान ले जा सकेगा।

यह पहल ठीक ‘नेकी की दीवार’ की तरह है। ‘नेकी की दीवार’ में लोग एक दीवार पर जरूरतमंदों के लिए कपड़े टांग जाते हैं। जिसे जैसी जरूरत होती है, लेजा सकता है। गरुद्वारों में कमरे बनवाने के लिए सभी गुरुद्वारा कमेटी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। 15 दिन में सहमति के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा।

32 गुरुद्वारों में तैयार किया जाएगा कमरा
श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया के मुताबिक श्री गुरु नानक देवजी महाराज के प्रकाश पर्व पर तेरा-तेरा-तेरा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत शहर के सभी 32 गुरुद्वारों में विशेष रूप से एक कमरा तैयार किया जाएगा।

जन्मदिन-शादी की सालगिरह पर रख सकेंगे गिफ्ट
गुरुद्वारों के इन कमरों में लोग बच्चे के जन्मदिन, शादी की सालगिरह या दूसरे किसी भी खास मौकों पर जरूरतमंदों के लिए गिफ्ट रख सकेंगे। जैसे- प्रेस, कंबल, सिलाई मशीन जो भी जिसे रखना है, रख सकता है। इसके लिए कोई बाध्यता नहीं है।

24 घंटे खुले रहेंगे कमरे, नहीं लगेगा ताला
भाटिया के मुताबिक इंदौर के सभी गुरुद्वारों के इन कमरों में ताला नहीं लगाया जाएगा। 24 घंटे ये कमरे खुले रहेंगे। जरूरतमंद इस कमरे से अपनी जरूरत का सामान बिना रोक-टोक ले जा सकेगा। किसी को भी मना नहीं किया जाएगा, चाहे वह दूसरे समाज का ही क्यों न हो।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें