अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गांधी आज होते तो शायद लीज ट्रस को पार्लियामेंट की माँ कहते

Share

भारत दोसी*

    ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रही लीज ट्रस  ने इसलिए इस्तीफा दे दिया कि वह लोगों से किए वादे अपने 45 दिन के कार्यकाल मे पूरे नहीं कर सकी । वादे भी कैसे? बिजली की बढ़ती कीमत रोकना, महंगाई कम करना, ऊर्जा संसाधन की बढ़ती किल्लत कम करना जैसे।  *उसकी नैतिकता ने हर किसी का दिल जीत लिया।* आज के दौर मे जब नेता कोई भी वादा कर सत्ता ले लेते है और पूरे कार्यकाल मे भी उस तरफ देखते भी नहीं लीज ट्रस ने आदर्श प्रस्तुत किया। 

लीज ट्रस  ने कहा “मैं जिन वादों के साथ सत्ता मे आई थी, उन्हें पूरा नहीं कर सकी । इसका अफसोस है। “

  ब्रिटिश इतिहास के 300 साल मे 3 महिला प्रधान मंत्री रही और  लीज ट्रस कार्यकाल सबसे छोटा रहा। भले ही वह कुछ भौतिक उपलब्धियां नहीं दे सकी पर आज के राजनैतिक जीवन मे जरूरी मूल्य दे गई। 

   भले ही राजनीतिक मे इस तरह के फैसले का कोई महत्व न दिया जाए पर आम जनता मे तो यह इतिहास मे दर्ज हो गया की अभी भी राजनीति मे शुचिता पसंद लोग शेष है और इस तरह के लोगों के कारण ही लोकतंत्र जिंदा है  ।

 *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिंद स्वराज के 5 वे अध्याय इंग्लैंड की हालत मे पार्लियामेंट को बांझ और वेश्या कहा था।  आज होते तो शायद लीज ट्रस को पार्लियामेंट की माँ कहते।*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें