अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जालसाजों ने बिछाया लूटने का जाल….. वीजा के नाम पर हज यात्रियों को बनाया जा रहा है निशाना?

Share

हज यात्रा मुस्लिम की सबसे पवित्र और बड़ी यात्राओं में से एक है। हर साल सैकड़ों हज यात्री मक्का जाते हैं। ये यात्रा हर मुस्लिम का सपना होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जो इस पवित्र हज यात्रा के नाम पर भी लोगों को लूट रहे हैं। हज यात्रियों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके साथ हो रही है सबसे बड़ी धोखाधड़ी। अगर आप भी हज यात्रा में जाने वाले या फिर आपका कोई जानने वाला इस यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहा है तो ये खबर आपके लिए है। सावधान हो जाइए कहीं कोई आपके पैसे पर नजर गड़ाए हुए तो नहीं है।

हज के नाम पर ठगी का बड़ा जाल

हज यात्रा इस्लामी कैलेंडर के 12 वें महीने जिसे जु-अल-हज्जा की 8 से 12 तारीख के की बीच की जाती है। इस साल ये यात्रा 26 जून से शुरू होकर 1 जुलाई तक चलेगी। इसके रजिस्ट्रेशन कुछ महीने पहले से ही शुरू हो जाते हैं। हज यात्री इस यात्रा के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। हज यात्रियों के अलावा कुछ और लोग भी इस यात्रा की तैयारियों में जुट जाते हैं और ये लोग हैं ठग। इनका काम होता है हज यात्रियों से वीजा के नाम पर ठगी करना। पहले देख लीजिए हज यात्रियों से कैसे हो रही है ठगी।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो ठगों को गिरफ्तार किया

इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये अलग-अलग टूर ट्रैवल एजेंट्स से डील करते थे। ये हज का वीजा और फ्लाइट टिकट करवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगते थे। आरोपियों का नाम मुज्जिक खान और सैफ खान है और दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इंदौर के एक ट्रैवल एजेंट ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया था कि इन्होंने उससे हज वीजा के नाम पर 50 लाख रुपये ले लिए हैं। जांच में सामने आया कि अब तक कई हज यात्रियों से पैसे लूट चुके हैं।

हर साल होती है हज यात्रियों से ठगी

पिछले साल भी हज यात्रियों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। पिछले साल जब यात्रा शुरू हुई तो यात्रियों का एक बड़ा जत्था मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। इन्हें यहां एक ट्रैवल एजेंट से मुलाकात करनी थी जिन्होंने इनके हज की पूरी व्यवस्था करवाई थी, लेकिन ये एयरपोर्ट पर इंतजार ही करते रह गए और वो ट्रैवल एजेंट आया ही नहीं। दरअसल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के एक ट्रैवल एजेंट ने करीब 150 लोगों को हज के नाम पर चूना लगाया था। इसने हर आदमी से 2-3 लाख रुपये ले लिए थे, ये कहकर कि हज की टिकट और वीजा एयरपोर्ट पर ही लेकर आएगा, लेकिन उसके बाद ये फरार हो गया। आरोपी का इमरान राजा था। इसके खिलाफ जांच शुरू हुई और फिर आखिरकार इस साल फरवरी में ये गिरफ्तार हुआ।

हज यात्रा की ठगी से कैसे बचें ?

हज यात्रा के दौरान हर साल इस तरह ठगी के मामले सामने आते हैं। यात्रा से कुछ महीने पहले रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाते हैं और इसी दौरान शुरू होता है ठगी का ये जाल। चलिए जानते हैं किस-किस तरह से ठग लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और कैसे थोड़ी सी समझदारी से काम लेकर इस ठगी से बच सकते हैं।

1. भारत की हज समिति के माध्यम से ही हज यात्रा के लिए आवेदन करें और ऑथराइज्ड टूर ऑपरेटर से ही अपनी टिकट करवाएं

2. सस्ते के जाल में बिल्कुल न फंसे। हज यात्रा की कीमत करीब 3 से साढ़े तीन लाख रुपये जाती है और अगर कोई कहें कि हम एक लाख में पूरी व्यवस्था करवा देंगे तो ये मुमकिन नहीं है। ऐसे जालसाजों से बचें।

3. कई बार टूर ऑपरेटर पर्यटक वीजा के नाम पर हज करवाने की बात करते हैं। ये जान लें कि हज यात्रा के लिए पर्यटक वीजा नहीं चलता। सिर्फ हज वीजा के जरिए ही ये यात्रा की जा सकती है।

4. वीआईपी कोटे से हज करवाने के नाम पर भी होती है लोगों से ठगी। हज यात्रा के लिए कोई वीआईपी कोटा नहीं है और अगर कोई इस तरह से आपको ठगता है तो उसे पैसे न दें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें