अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सेहत की बात ..घुटनो का दर्द : होम रेमेडीज

Share

~डॉ. नीलम ज्योति

  _हड्डियों में लिक्विडिटी की कमी से घुटनों में दर्द होना आज कल आम हो गया है. 40 वर्ष की आयू  के बाद आज हर दूसरे व्यक्ति को घुटनो की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण है हमारा गलत खानपान और गलत जीवन शैली। कुछ छोटे उपाय अपना कर भी हम घुटनो के दर्द से बच सकते हैं।_

05 उँगलियों के 05 नियम :

1) आयोडिन युक्त नमक के स्थान पर सभी जगह सैंधा नमक का उपयोग करें।
2) सुबह मे उठने के बाद बिना कुलला किए 2 गिलास पानी (हल्का गुनगुना हो तो अति उत्तम ) बैठकर घूंट घूंट करके पिएँ।
3) भूख से थोड़ा कम खाएं. अच्छी तरह चबा कर खाएं. खाते समय कोई भी काम, जैसे किसी से बात करना, मोबाइल यूज़ करना, टीवी देखना, कान में लीड ठूसकर गाने सुनना वेगैरह नहीं करें. सारा ध्यान भोजन और उसके स्वाद पर हो.
4) खाने से एक घंटे पहले , एक घंटे बाद तक और खाते खाते पानी नही पीना है।
5) रात को सोने से पहले एक चम्मच गाय का घी हल्के गुनगुने पानी मे डालकर बैठकर घूटघूट कर पिएँ।
खड़े होकर कभी पानी न पियें। रिफाइंड तेल का कभी प्रयोग न करें. भोजन में तिल का तेल, सरसों का तेल या देशी घी का प्रयोग करें।

40 की उम्र के बाद हफ्ते में 2 दिन सरसों तेल की मालिश घुटनो में जरूर करें, इससे तरलता बनी रहती है, जोड़ों में घिसाव नही होता।
शाम को 4 बजे के बाद किसी भी प्रकार की खटटी वसतू का सेवन न करे । बासी भोजन , ठंडा पानी या फ्रिज की वस्तु का सेवन न करें।
45 वर्ष की आयू के बाद शरीर मे कैल्शियम बनना बंद हो जाता है जिससे शरीर के अन्य हिससो पर असर पड़ता है। चूना (जो पान मे खाते हैं) दूध और केला कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं।
हर रोज सुबह 8 बजे के आसपास गेहूँ के दाने के बराबर चूना एक गिलास पानी मे मिलाइए और फिर उसके ऊपर एक केला खा लीजिए। केला खाने के बाद 15-20 मिनट सूर्य की रोशनी मे बैठिए। इससे आपको कैल्शियम और विटामिन डी प्रचूर मात्रा मे मिल जाएगा।
(पथरी की समस्या से पीड़ित मरीजों को चूने का सेवन नही करना है।)

जिनको घुटनों में दर्द शुरू हो चुका है, उनके लिए उपाय :
* 21 दिन तक नियमित 5 अखरोट की गिरी का सेवन करें।
* नारियल खाने से भी जोड़ों के दर्द समाप्त होते हैं, रोजाना नारियल का सेवन करें।

  • 250 ग्राम तिली का तेल गर्म करें. गर्म होने पर इसमें दो चम्मच सौंठ पाउडर और दो चम्मच अजवाइन डाल दे. उसके बाद आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर दाल दे. उसके थोड़ी देर बाद 8-10 लहसुन की कच्ची कली छीलकर तेल मे डाल दे. लहसुन की कली के काली पड़ने पर गैस बंद कर दे। फिर उस तेल मे 5-6 कपूर की डली डाल दें। ठंडा होने पर इस तेल को छानकर किसी काँच की बोतल रखें.
    हल्का गर्म करके इस से जोडो पर और कमर पर (अगर कमर दर्द हो तो ) हल्के हाथ से मालिश करे. दिन में 3 -4 बार मालिश करना उचित है।
    (चेतना विकास मिशन)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें