अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘लापतागंज’ के ‘चौरसिया जी’अरविंद कुमार की हार्ट अटैक ने ली जान

Share

टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। ‘लापतागंज’ एक्टर अरविंद कुमार इस दुनिया में नहीं रहे। वह ‘लापतागंज’ में चौरसिया जी की भूमिका निभाते थे और उन्हें इसी किरदार की वजह से घर-घर में पहचान मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद कुमार को 12 जुलाई को हार्ट अटैक आया था। मालूम हो, कोविड के समय अरविंद कुमार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। वह इंडस्ट्री से काम भी मांगते नजर आए थे।

‘लापतागंज’ में लीड रोल निभाने वाले रोहिताश गौर ने भी इस दुखद खबर को कंफर्म किया। वह इस शो में ‘मुकुंदी लाल’ का किरदार निभाया करते थे। उन्होंने बताया कि अरविंद कुमार काम न होने और आर्थिक तंगी के चलते स्ट्रेस में थे।

लापतागंज के ‘मुकुंदी लाल’ ने किया कंफर्म

lapataganj arvind kumar

‘भाबी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश गौर ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में कहा कि, ‘हां, वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। ये बहुत ही दुखद खबर है। अक्सर हम फोन पर बात किया करते थे। अरविंद कुमार की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। वह लगातार आर्थिक दिकक्तों से भी जूझ रहे थे।’

रोहिताश गौर बोले- टेंशन की वजह से आया हार्ट अटैक

Untitled-1 copy.jpg 1

रोहिताश गौर ने ये भी कहा, ‘मेरी कभी अरविंद कुमार के परिवार से बात नहीं हुई। वह गांव में रह रहे थे। कोरोना के बाद से कई एक्टर्स परेशान थे। कोई भी इस मुश्किल घड़ी में कलाकारों के सपोर्ट में नहीं आया। मैं लकी हूं कि मेरे पास काम है। तनाव ही वजह से ही हार्ट अटैक आता है। मैं बस इतना जानता हूं कि अरविंद की फैमिली गांव में रहती थी। इसलिए मेरी कभी उनसे बात नहीं हो पाई और न ही हम कभी मिले थे।’

लापतागंज के एक्टर करेंगे अरविंद कुमार के परिवार की मदद

रोहिताश गौर का कहना है कि उन्होंने अब अरविंद कुमार की पत्नी का नंबर किसी से अरेंज किया है। वह और उनके कई दोस्त हैं जो उनके परिवार से बातचीत करके मदद का सोच रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें