अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अपनों से दिल की बात*

Share

   -परमजीत सिंह बाबी सलूजा 

चुनाव आयोग द्वारा समय समय पर राज्यों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाता है। उसकी इस रूटीन कवायद को कांग्रेस पार्टी बहुत गम्भीरता से नहीं लेती रही है, जिसका खामियाजा उसे कई चुनावों में उठाना पड़ा है, परन्तु अब जबकि हमारे नेता राहुल जी के  मोदी,शाह की भाजपा तथा कें चु आ के नापाक गठजोड़ के तथ्यों और तर्कों के आधार पर भंडाफोड़ से सभी प्रदेश कांग्रेस को अपने कर्मठ बूथ एवं  मंडल कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को अति सक्रिय कर चुनाव आयोग द्वारा जोड़े गए तथा काटे गए मतदाताओं की सूची का बारीकी से अवलोकन करना होगा। उन्हें जोड़े गए नामों पर इन बिंदुओं पर ध्यान देना है कि पहला, वे सभी उसी निर्वाचन क्षेत्र के नए, पहली बार के मतदाता हैं, दूसरा जो कमाने या नौकरी हेतु बाहर चले गए थे वह वापस लौट आए हैं उनका नाम जुड़ा है, तीसरा काफी समय से वहां काम करने वाले अन्य जिलों या राज्यों के लोगों का नाम जुड़ा है जिनका अपने पुराने क्षेत्र से नाम काटकर यहां जोड़ा गया है। यही तीन श्रेणियां ही नए जोड़े गए नामों की वैध प्रक्रिया है, शेष सभी कवायद संदेहास्पद हैं जो भाजपा को लाभ पहुंचाने की कुत्सित प्रक्रिया है। 

प्रदेश कांग्रेस को सबसे अधिक गहनता से उस क्षेत्र से काटे गए मतदाताओं पर काम करवाने की आवश्यकता होगी, हमारे बूथ, मंडल के पदाधिकारी एक एक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उनसे जानकारी एकत्र करें, उनसे वैध दस्तावेज जैसे आधार, मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड की फोटोकॉपी लें तथा उनसे एक हलफनामा लें जिसमें वह घोषणा करे कि वह पूर्व में उसी क्षेत्र के मतदाता रहे हैं पर अब उनके नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं। हलफनामा और वैध दस्तावेजों को अति सक्रिय होकर न्यूनतम  समय में ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस गहराई से जांच कर प्रदेश कांग्रेस को प्रेषित करें ताकि चुनाव आयोग को उसके मतदाता पुनरीक्षण कार्य में हुई गड़बड़ियों की जानकारी पूरे साक्ष्यों के साथ दी जाए और पारदर्शी सूची बनाने हेतु चुनाव आयोग को बाध्य किया जा सके,जिससे भाजपा का वोट डकैती के जरिए सत्ता हथियाने के मंसूबों को ध्वस्त किया जा सके। 

कांग्रेस के अब तक के दरबारी पदाधिकारियों की लापरवाहियों, नाकामियों की वजह से चुनावी राजनीति के इस सबसे अहम बुनियादी मसले को उपेक्षित रखा जाता रहा है, उसका सबसे बड़ा कारण यह भी था कि वह बिना जमीनी स्तर पर परिश्रम किए अपने क्षेत्र के संगठन पदाधिकारी, विधायक, सांसद, अन्य नेताओं की कृपापात्रता से उस पद पर पहुंचे थे, इसलिए जमीनी कार्य की बजाए अपने गॉड फादर की चाकरी को ही पार्टी की सेवा मानते रहे हैं, इससे कांग्रेस को दोहरा नुकसान हुआ पहला चुनावी राजनीति में सही वोटर लिस्ट का बुनियादी काम नहीं हुआ जिससे पार्टी के  सत्ता में आने की संभावना धूमिल हुई और दूसरा पार्टी में गलत लोगों में पदों के बंदरबांट से गुटबाजी भी चरम पर पहुंच गई, पर हमारे जनरल राहुल जी के इस मुद्दे पर अति मुखरता तथा स्वयं को जमीन पर उतारने से उनके प्रत्येक वैचारिक सिपाही का यह दायित्व है कि वह उनके इस महायज्ञ को अपने बूथ तक पहुंचा उस पर गहराई से काम करे।

 पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है जो देश की जनता के प्रति जवाबदेह सरकार  देने का काम करती है। 2014 से देश में *वोट डकैत सरकार* का कब्जा है जो तमाम गलत हथकंडे अपनाकर  सत्ता पर काबिज है, चूंकि वह जनता के वोट से तो सरकार में आई नहीं इसलिए वह देश, समाज, मतदाता, आम जनता किसी के प्रति जवाबदेह नहीं है और जहां जवाबदेही नहीं वहां सिर्फ आत्ममुग्धता, अहंकार ही होता है, जो आज देश के चौतरफा विनाश का एक बड़ा कारण है। 

मेरा बारम्बार कहना है कि राहुल गांधी सत्ता की नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें अकेला छोड़ना पार्टी द्रोह के साथ साथ समाजद्रोह भी है, वहीं कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देना पार्टी, समाज और देश की सच्ची सेवा होगी क्योंकि वे उस सशक्त समाज और देश के लिए काम कर रहे हैं जो हर तबके, वर्ग, संप्रदाय को बराबरी की आवाज देता हो, जो अपनी नैसर्गिक क्षमताओं से विश्वपटल पर मजबूत भूमिका में हो और जो सिर्फ भारतीयता की पहचान लिए हो। 

आइए, राहुल गांधी जी के इस महायज्ञ में हम सभी वृहत कांग्रेस परिवार के सदस्य अपना सक्रिय सहयोग दे अपने पूर्वजों के त्याग,तपस्या, बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दे, उनके सपनों के महान भारत को साकार करें। सनद रहे, कांग्रेस ने ही इस देश को बनाया है और वही इस देश को संवारेगी। 

जय हिंद।                  

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें