अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गृहमंत्री नरोत्तम बोले- जहां से पत्थर आएंगे, उन्हीं के घर के पत्थर निकाले जाएंगे; पत्थरबाजों को लेकर सख्ती की जाएगी

Share

भोपाल

प्रदेश में अब सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का किसी को अधिकार नहीं है। पत्थर चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही ऐसे लोगों से निपटने के लिए कानून बनाने पर विचार कर रही है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनसे ही वसूली भी की जाए।

यह बात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को अपने निवास पर कही। उन्होंने कहा कि जिनके घर से पत्थर आएंगे, उन्हीं के घर के पत्थर निकाले जाएंगे। यानी हम ऐसे लोगों पर नकेल कसेंगे, ताकि इस तरह की हरकत दोबारा करने से पहले वे दस बार सोचें। मुख्यमंत्री भी ऐसे मामलों में आरोपियों की घर और संपत्ति नष्ट करने के आदेश दे चुकी है। हालांकि नया कानून कैसा और क्या होगा, इसके बारे में गृहमंत्री ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। इससे पहले प्रदेश में लव जिहाद को लेकर नया कानून 9 जनवरी से लागू हो चुका है।

नरोत्तम का दिग्विजय पर तंज

नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयानों पर भी तंज कसा है। मिश्रा ने कहा युवा जो इटली चले गए थे। दिग्विजय सिंह का ध्यान उस तरफ था। उन्होंने माना कि वो युवा जनता के बीच जाएं, मतलब इटली ना जाएं। दिग्विजय ने कहा कि जाएं। मतलब कांग्रेस जनता के बीच नहीं जा रही है। वो So called युवा हैं, जिसे वे समझाने की उम्मीद कर रहे हैं उन्हें इटली वाले समझा दें। वो खुद तो समझ लें कि किसान कानून क्या है, तभी तो बताएंगे। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें आज तक समझ में आया होगा। मैं बहुत छोटा हूं, लेकिन वे ही समझा दें कि इस काले कानून में काला क्या है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें