अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बंधक सपनों का अतीत

Share

रेत में लहराती है
समुद्र की अथाह संभावना
सूखे भोजपत्र पर क्या लिखूं
मौसम के नाम
अंधेरे की छाती से निकलेगी लाल सुबह

धरा का धरा रह जाएगा
समस्त कयासों का भाष्य
थोथी दलीलों से भरी पड़ी होगी
आमुख कथा
मेरे अप्रतिम को डाल सकते हो
हाशिये पर आज

दरवाजे पर चढ़ा कर सांकल
मैं निकल पड़ूंगा
उन्मुक्त वक्त के साथ

बहुत उपजाऊ है जमीन
मत छीनो मुझसे मेरी हरियाली
मुक्त कर दो
बंधक सपनों का अतीत

परलोक वास की सुखमय अभिलाषा में
कब तक रहूं आत्मलीन
नींव के नीचे दबा है
मेरा आराध्य

स्थापित स्थापत्य के शीर्ष पर
सुवासित हो जाता है
मलमूत्र
मत बेचो
कालाबाजारियों, तेजड़ियों की
पुरस्कार मंडी में
मुझे मालूम है
कहाँ से फूटती है तुम्हारी
विषम आलोचना की धारा

मेरी सोच में है
षड् ॠतुओं की चिंतन शैली
मैं समझ सकता हूं
मानसून का फलसफा

राम प्रसाद यादव

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें