अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आयुष्मान कार्ड से साल भर के अंदर कितनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं आप?

Share

क्या आप किसी योजना से जुड़कर बतौर लाभार्थी लाभ ले रहे हैं? अगर नही, तो आपके लिए आयुष्मान कार्ड काफी काम का हो सकता है। दरअसल, इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन बीमार हो जाए कुछ नहीं पता। वहीं, अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो यकीन मानिए अस्पताल का मोटा खर्च आपको दिक्कत दे सकता है। इस बात मे कोई दो राय नहीं कि एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो अपने इलाज पर ही पैसा खर्च नहीं कर सकता है, क्योंकि वो आर्थिक रूप से कमजोर होता है।

इसलिए ऐसे लोगों की मदद के लिए ही भारत सरकार ने आयुष्मान कार्ड की शुरुआत की जिसके तहत पात्र लोगों के पहले ये आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इन कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि आप एक साल के अंदर इस आयुष्मान कार्ड से कितनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, पर यहां आप इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं। 

क्या फायदा है आयुष्मान कार्ड का?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा है मुफ्त इलाज का, क्योंकि आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको इस आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की सालाना लिमिट मिलती है और आप इसका इलाज करवा सकते हैं। आपको इलाज के पैसे नहीं देने होते हैं, क्योंकि सरकार आपके इलाज पर खर्चा करती है।
How many times can you get free treatment within one year using the Ayushman card Learn the rules

साल भर में कितनी बार मुफ्त इलाज?

  • अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा है कि आप आयुष्मान कार्ड से 1 साल के अंदर कितनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? तो इसका जवाब है कि जितनी बार चाहे उतनी बार। जी हां, क्योंकि आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने की कोई लिमिट नहीं होती है आप साल में जितनी बार चाहें उतनी बार आयुष्मान कार्ड से अलग-अलग बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं।
  • पर यहां पर ध्यान दें कि इलाज तो आप जितनी बार चाहे उतनी बार करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कार्ड में लिमिट होना जरूरी है। इसे ऐसे समझिए कि आयुष्मान कार्ड में हर वित्तीय वर्ष में लिमिट आती है और फिर आपको एक साल के लिए 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है, लेकिन अगर साल खत्म होने से पहले आपके आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म हो जाता है, तो फिर आपको अगली लिमिट आने का इंतजार करना होता है।
How many times can you get free treatment within one year using the Ayushman card Learn the rules

इन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप इससे उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर और यहां पर ‘Find Hospital’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप अस्पताल के बारे में जान सकते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें