अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंट्रकोर्स के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव, कैसे करें बचाव 

Share

            डॉ. श्रेया पाण्डेय 

सभी के लिए सेक्स प्लेजरेबल नहीं होता। सेक्स के दौरान और इसके बाद बहुत सी महिलाओं को मांसपेशियों में क्रैंप्स और खिंचाव का अनुभव होता है, जो पेनफुल हो सकता है।

 आपमें से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे इसके कारण पता होंगे। तो आइये हम आपको बताएं कि सेक्स के दौरान मसल्स क्रैंपिंग के कई कारण हो सकते हैं। यदि कारणों को समझ लिया जाए तो समस्या पर नियंत्रण पाना आसान हो जाता है। 

*1. ऑर्गेज्म :*

जब आपको ऑर्गेज्म आता है, तो वेजाइनल वॉल्स और यूट्रस की मसल्स कई बार कॉन्ट्रैक्ट होती हैं, जिसकी वजह से क्रैंप्स और मांसपेशियों में खिंचाव का अनुभव हो सकता है। वहीं कुछ समय के बाद ये वापस से नॉर्मल हो जाती है।

     हालांकि, कुछ लोगों में यह जल्दी ठीक हो जाता है, तो कुछ लोगों को नॉर्मल होने में समय लगता है। वहीं ऑर्गेज्म के साथ यूट्रस में क्रैंप्स आना नॉर्मल साइकोलॉजिकल रिस्पांस है।

*2. आइयुडी :*

ऑर्गेज्म के साथ यूट्रस में क्रैंप्स आना नॉर्मल साइकोलॉजिकल रिस्पांस है। डॉ आस्था दयाल के अनुसार आइयुडी यूटराइन कैविटी में स्पेस लेता है, जिसकी वजह से सेक्स के दौरान क्रैंप्स अधिक इंटेंस हो जाते हैं। ऐसे क्रैंप्स टेंपरेरी होते हैं, परंतु यदि ऐसा बार-बार हो रहा है, तो ऐसे में मेडिकल एडवाइस लेना जरूरी हो जाता है।

*3. अनकंफरटेबल बॉडी पोजीशन :*

      कई बार लोग सेक्स के दौरान ऑकवर्ड पोजीशन ट्राई करते हैं और उन पोजीशंस में लंबे समय तक बने रहने की वजह से भी मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। जिसकी वजह से क्रैंप्स और खिंचाव महसूस होना बिल्कुल नॉर्मल है। इसके अलावा सेक्स के दौरान टाइट मसल्स और डिहाईड्रेशन भी मांसपेशियों में खिंचाव का कारण बनते हैं। हालांकि, ऐसी समस्या कुछ घंटे में ठीक हो जाती है, परंतु कुछ लोगों को यह अधिक परेशान कर सकती है। इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए।

*4. वेजिनिस्म :*

वेजिनिस्म एक ऐसी कंडीशन है जब महिलाओं की वेजाइना की मांसपेशियां पूरी तरह से एक्सपेंड नहीं हो पाती हैं। इस स्थिति में इंटरकोर्स काफी डिफिकल्ट और पेनफुल हो सकता है। वहीं इस स्थिति से पीड़ित महिलाओं में सेक्स के बाद मांसपेशियों में काफी ज्यादा खिंचाव महसूस होता है। उन्हें इंटरनल क्रैंप्स के साथ-साथ बॉडी मसल्स में भी क्रैंप्स महसूस हो सकते हैं। यदि आप वेजिनिस्म से परेशान हैं, तो इस पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

*5. रफ सेक्स :*

डॉ आस्था दयाल के अनुसार ठीक एक्सरसाइज की तरह यदि आप लंबे समय तक रफ सेक्स करती हैं, तो ऐसे में मांसपेशियों में क्रैंप्स होना नॉर्मल है। अचानक से मांसपेशियों पर अधिक खिंचाव पैदा होने से इनमें क्रैंप्स आ सकते हैं। वहीं सेक्स के दौरान डीप पेनिट्रेशन से यूट्रस और ओवरीज पर भार पड़ता है, साथ ही यदि सेक्स के दौरान सर्विक्स हिट हो रही है, तो ऐसे में पेट में क्रैंप्स आ सकते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें