अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के झोन 12 के क्षेत्र में तन गए सैकड़ो अवैध भवन 

Share

इंदौर शहर में नगर निगम लगातार अवैध भवनों पर रिमूवल की कार्यवाही कर रहा है लेकिन इसके विपरीत शहर के बीचो-बीच झोन क्रमांक 12 के क्षेत्र में कई भवन अवैध रूप से तान दिए गए हैं जिस पर अधिकारी महोदय का ध्यान नहीं है

इंदौर शहर में जहां एक ओर नगर निगम अवैध भवनों पर रिमूवल की कार्यवाही कर रहा है वहीं इसका विपरीत दृश्य शहर के बीचो-बीच के इलाके झोन क्रमांक 12 में देखने को मिल रहा है जहां एक नहीं दो नहीं सैकड़ो अवैध भवन  बिल्डरों और भवन मालिकों द्वारा तान दिए गए हैं झोन 12 के रावजी बाजार और चंद्रभागा इलाके में कई भवन स्वीकृत नक्शे के विपरीत बनाए गए हैं जहा किसी भवन में सेमी कमर्शियल की स्वीकृति लेकर पूरा कमर्शियल भवन बना लिया गया है तो किसी में रेजिडेंशियल स्वीकृति लेकर पूरा भवन ही कमर्शियल बना दिया है और इतना ही नहीं कई जगहों पर तो बिल्डरों ने सरकारी जमीन पर ही कब्जा कर भवन खड़ा कर दिया है इन मामलों को देखकर सीधा सवाल भवन अधिकारी पर खड़ा होता है की महोदय अपना कार्य कैसे कर रहे हैं क्योंकि जहां नगर निगम शहर में अवैध भवन और उनके मालिकों पर कमर तोड़ कार्यवाही कर रहा है वहीं इसके विपरीत इन इलाकों में अनियमिताओं के साथ भवन बनाने वाले बिल्डर बड़े जोरों शोरों से अपना अवैध साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं.

चंद्रभागा इलाके में एक बिल्डर द्वारा चार दुकानों की परमिशन लेकर आठ दुकानें निकाल दी है यहां भवन अधिकारी महोदय क्या कर रहे हैं.

झोन क्रमांक 12 के अंतर्गत आने वाले इलाके चंद्रभागा स्थित भाट मोहल्ले में एक भवन बनाया गया है जहा हमारे सूत्रों के अनुसार भवन की स्वीकृति सेमी कमर्शियल की लेकर पूरा भवन कमर्शियली बनाया गया है जहां यह भवन नक़्शे के पूरा विपरीत ही बना दिया गया है वही इस भवन के नक्शे में चार दुकान दिखाई गई है परंतु मौके पर आठ दुखने बनी है वही इन दुकानों के ऊपर का हिस्सा नक़्शे में रेजिडेंशियल बताया गया है वही मौके पर फर्स्ट और सेकंड दोनों फ्लोर कमर्शियल ही बनाए गए हैं वही अब सवाल यह भी खड़ा होता है कि जब यह भवन बन रहा था तो भवन अधिकारी महोदय क्या निरीक्षण कर रहे थे और अगर निरीक्षण अच्छे से हुआ है तो मौके पर यह भवन नक़्शे के विपरीत अनियमिताओं के साथ कैसे बन गया क्या इस भवन के बिल्डर की सेटिंग ऊपरी लेवल पर है या इस भवन से कोई बड़ा नाम जुड़ा है जल्द ही इस पूरा मामले पर हम एक और खबर प्रकाशित कर इस पूरे मामले से पर्दा हटाएंगे.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें