अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मैं संघ के साथ मिलकर काम करता हूं- सुसनेर से कांग्रेस विधायक*

Share

मध्य प्रदेश के सुसनेर से कांग्रेस विधायक भेरू सिंह बापू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि वे संघ के साथ मिलकर काम करते हैं। यह बयान पार्टी के भीतर आपसी कलह का झटका माना जा रहा है। विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस आलाकमान संघ की आलोचना करता नजर आता है

 शाजापुर। शाजापुर जिले के सुसनेर के विधायक के खिलाफ कांग्रेस संगठन को ही शिकायत की गई है। सुसनेर के विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस से भेरू सिंह बापू ने भाजपा के विकम सिंह राणा को 12645 वोटों के अंतर से हराया था। आरोप लगाया गया है कि विधायक संघ और भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

विधायक का पथ संचलन पर फूल बरसाता फोटो तो भेजा ही गया है, साथ ही एक वीडियो भी आलाकमान के पास पहुंचा है। इसमें विधायक कह रहे हैं मैं संघ वालों के साथ मिलकर काम करता हूं। संगठन सृजन अभियान में राहुल गांधी के फार्मूला को इसे आपसी कलह का झटका माना जा रहा है।

एक कार्यक्रम के दौरान विधायक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘ आप सभी का मैं सम्मान करता हूं। संघ से मैं भी जुड़ा हुआ हूं। कांग्रेसी होते हुए भी इतने पदाधिकारी मेरे परिचित हैं। और संघ के लिए मैंने इतना काम किया अभी। दो साल पहले भी एक कंप्रोमाइज कराया था।’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें