अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईडी ब्लास्ट, ASP आकाश गिरेपुंजे शहीद

Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ का सुकमा शहर एक बार फिर आईडी ब्लास्ट की आवाज से गूंज उठा। इस घटना में एएसपी आकाश गिरेपुंजे शहीद हो गए हैं। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। कोंटा के पास नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने आईडी से कार को उड़ा दिया था।

सुकमा के कोंटा में हुई इस घटना ने जवानों को झकझोर दिया है। नक्सलियों ने जो आईडी ब्लास्ट किया उसमें कोंटा डिविजन के एडिशन एसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए। यह घटना तब हुई जब वे गश्त कर रहे थे। कोंटा के टीआई सोनल ग्वाला भी इस घटना में घायल हो गए हैं। ब्लास्ट में कुछ और अधिकारी भी घायल हुए हैं। उनका इलाज कोंटा के अस्पताल में चल रहा है। एएसपी की शहादत की खबर सुनकर उनकी टीम के जवान बहुत दुखी हुए हर ओर गम का माहौल है।\

सुकमा नक्सलवाद का गढ़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवाद एक गंभीर और लंबे समय से चली आ रही समस्या है। इसने सुकमा को सामाजिक, आर्थिक दोनों ही तरह से प्रभावित किया है। नक्सलवाद का फन कुचलने के लिए साय सरकार बैक-टू-बैक ऑपरेशन चला रही है, जिसमें उन्हें अच्छी सफलता भी मिल रही है। ऐसी घटनाओं के सामने आने से इसे जड़ से खत्म करने की बात सौ फीसदी सही लगती है।

सुकमा घने जंगलों में स्थित होने के कारण नक्सलियों का हाई एक्टिविटी जोन रहा है, यहां माओवादी अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। हाल के वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें सुरक्षा अभियान और विकास योजनाएं शामिल हैं।\

:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से कोंटा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए हैं। इस घटना में अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आकाश राव गिरीपुंजे 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे। नक्सलियों ने 10 जून को बस्तर बंद आयोजित किया है। जिसके खिलाफ वह कार्रवाई करने के लिए गए थे।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंटा क्षेत्र के अंतर्गत कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गिरीपुंजे को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें