अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आहों में असर होतो फौलाद पिघलता है

Share

शशिकांत गुप्ते

सुबह व्हाट्सएप ऑन करते ही Good morning के मैसेज आ जातें हैं। यह सिर्फ और सिर्फ एक औपचारिकता होती है।
संदेशों में सुबह भलेही Good हो लेकिन दिन भर क्या होगा यह कह पाना मुश्किल नहीं नामुमकिन है।
आज Good morning के संदेश के साथ किसी ने एक शेर भेजा।
मै यह रचना इस लेख में सभी के साथ साझा कर रहा हूँ। मुझे हरएक मैसेज जो किसी काम हो या न हो फॉरवर्ड करने की गलत आदत नहीं हैं।
मुझे यह रचना साझा करना है।
यक़ीन भी रखा सबर भी किया
इंतजार की सभी हदें पार कर दी

ना ही वक्त बदला ना ही खुशियां नसीब हुई
यही यथार्थ है।
निवेदन है कि भावनओं को समझों कोई भी इसे अन्यथा न ले।
यह लिखते हुए यकायक सन 1954 में प्रदर्शित फ़िल्म पहली झलक का यह गीत याद आया,इस गीत का भावार्थ उक्त शायरी से मिलता जुलता लगता है।
म दर्द जो बनता है गरीबो का ज़माना
ये भी है अमीरों के लिए इक बहाना
ऊँची ऊँची दुकान फीका फीका पकवान
बिकी बिकी अमीरो तुम्हारी ये शान
मेहनत हमारी ख़ज़ाने तुम्हारे
तुम्हारे ख़ज़ानों की हम दरबान
दुनिया की खुशियां है हिस्सा तुम्हारा
तुम क्यों सुनोगे जी किस्सा हमारा
लंबी लंबी जुबान बहरें है कान
देखी देखी अमीरो तुम्हारी ये शान
ख़िदमत तुम्हारी करते रहे हम
तुम्हारी अदाओं पे हम कुर्बान

यह गीत गीतकार राजेंद्र कृष्णजी ने लिखा है।
इतना लिखने के बाद आगे क्या लिखूं यह सोच रहा था। उसी समय पड़ौसी के यहाँ कोई मिलने आया उसके मोबाईल की रिंगटोन बजी, रिंगटोन में यह गीत बज रहा था।
नफरत करने वालों के सीने में प्यार भर दूँ
अरे मैं वह परवाना हूँ पत्थर को मोम कर दूँ
बुलबुल के तडपने से सय्याद पिघलता है
आहों में असर हो तो फौलाद पिघलता है
फौलाद के भी दिल में उल्फत की आग भर दूँ

इस गीत के गीतकार हैं इंदिवरजी इनका पूरा नाम है श्यामलाल बाबू राय।
सय्याद का हिंदी अनुवाद निर्दयी होता है।
बहुत सी बार सय्याद की जगह गलती से सैयद उच्चारण होता है। सैयद का हिंदी अनुवाद नेता या सरदार होता है।
गीत में बुलबुल मतलब मधुर आवाज करने वाली चिड़िया होता है। गीत का भावार्थ यही है कि बुलबुल तड़पना देख कठोर निर्दयी सय्याद का दिल भी पिघलता है। यह गीतकार की कल्पना है।
बहरहाल नफरत के लिए अंग्रेजी शब्द है Hate.
बात निकलती है दूर तलक जाती है। सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। यहाँ सीमा से तात्पर्य है मर्यादा तक ही सीमित रहना चाहिए।

शशिकांत गुप्ते इंदौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें