अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोचो अगर इस हिंसा के प्रतिरोध स्वरूप प्रतिहिंसा हो गई तो….?

Share

अगर किसानों का सब्र खतम हो गया तो….?क्या होगा गांधी गौतम के देश मे….?
बीजेपी सरकार तो है ही रक्तपिपाशु…. उनके साथ नौकरशाही क्यों खड़ी है ये समझ नही आ रहा…कल शाम को इस खबर के बाद से मुझसे अन्न का दाना नही खाया गया है…. बड़ा अपमानित, लज्जित और असहाय महसूस कर रही हूँ खुद को….
उत्तर प्रदेश की स्थिति ये है कि पिछले 10 दिन का दैनिक जागरण अखबार आपको दिखा दूँगी कि देखो हर दिन 4-5 बलात्कार की खबरें छपती हैं… कहीं कोई पीड़िता खुद न्याय न मिलने से आत्महत्या करती है तो कहीं मार दिया जाता है उसको…. 
देशवासियों…. मुसलमानों को सबक सिखाने के चक्कर मे ये तुमने क्या कर दिया…. खूनी गिद्धों को राजगद्दी सौंप दी…. अब चारों ओर अपराध है…. लाशें हैं… कहीं गंगा मे बहती अव्यवस्था की लाशें तो कहीं कुचले गये किसानों की लाशें…. तो कहीं बलात्कार से जेहानी तौर पर मृत बेटियों की लाशें….
अब मुझे कुछ नही लिखना… कुछ नही कहना…. ये नया भारत आप सबको मुबारक हो…

*आभा शुक्ला*
मोदी और योगी सरकार देश के किसानों से भयभीत है, इतना भयभीत है कि पहले आज सुबह से ही तिकुनिया जाने के सारे रास्ते सील कर दिए हैं, इधर लखीमपुर दूसरी तरफ बहराइच से सारे रास्ते बन्द कर दिए हैं यंहा तक कि मोटरसाइकिल भी नहीं जाने दे रहें हैं सारे स्कूल, आफिस सब बन्द कर दिया गया है और अब तो सीतापुर से सारे प्राईवेट और सरकारी संसाधन यंहा तक ट्रेन भी सीतापुर में कैंसिल डर के मारे कर दिया गया। पूरे लखीमपुर में इंटरनेट सेवा कल शाम से ही बन्द कर दिया गया है। सरकार का भय साफ-साफ नजर आ रहा है।
लोग कहते हैं कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जंहा शांतिपूर्वक तरीके से काले झंडे दिखा रहे निहत्थे किसानों पर गाड़ी से रौंद दिया जा रहा है और इस पर सरकार दोषी पर कार्यवाही करने के बजाए उल्टा प्रदर्शन कर रहे किसानों को ही दोष दे रहें हैं। क्या लोकतंत्र में सड़क पर विरोध करने का भी अधिकार नहीं है? क्या विरोध करने का संवैधानिक अधिकार नहीं है जनता को? गजब का संवैधानिक लोकतंत्र है जंहा विरोध करने पर गाड़ी से कुचल दिया जाता है। पर इस सरकार से इस लोकतंत्र में इसी बर्बरता की उम्मीद की जा सकती है। कहने को दिल में बहुत कुछ है पर सिर्फ इतना कहूंगा कि यदि हम एक होकर विरोध नहीं करेंगे तो आज हमारी बारी आयी है निश्चित ही कल आपकी बारी आएगी। 
*अजय असुर**जनवादी किसान सभा*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें