भोपाल. भोपाल में हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी. कैबिनेट ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी और डायल 100 सेवा जारी रखने का फैसला किया गया. इसके साथ ही सीएम सोलर पंप योजना को भी मंजूरी दी गयी है. ऐसी जगह जहां किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही होगी वहां सोलर पंप लगाने के लिए अनुदान मिलेगा.

कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कोरोना के दौरान ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी देने का फैसला जारी रहेगा. प्लांट लगाने वाली कंपनियों को 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी. साथ ही एक रुपये यूनिट के हिसाब से बिजली की छूट भी दी जाएगी. सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान करीब 100 प्लांट अलग अलग शहरों में लगाने का फैसला किया था.
इसके साथ ही सीएम सोलर पंप योजना को भी मंजूरी दी गयी है. ऐसी जगह जहां किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही होगी वहां सोलर पंप लगाने के लिए अनुदान मिलेगा. शहडोल में बस डिपो की 19 हजार 140 वर्गमीटर भूमि की ई नीलामी को भी मंजूरी मिल गयी है. ये ज़मीन करीब 11 करोड़ रुपये में नीलाम होगी. डायल 100 योजना के अनुबंध को बढ़ाने की मंजूरी देने के साथ ही इस योजना के लिए नई निविदाएं बुलायी जाएंगी.
मंत्रियों की तारीफ
मुख्यमंत्री ने कल GoM की ओर से दिए गए प्रेजेंटेशन पर कैबिनेट की बैठक में खुशी जाहिर की. सीएम ने मंत्रियों की तारीफ करते हुए कहा काफी गहन अध्ययन, विचार विमर्श कर सुझाव तैयार किए गए थे. इसके लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर के सदस्य बधाई के पात्र हैं. इन ग्रुप्स के प्रेजेंटेशन अभी जारी रहेंगे.
एक नज़र में कैबिनेट के फैसले
कैबिनेट की बैठक में कई अहम फसलों पर लगी मुहर
कोरोना के दौरान ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सबसिडी बरकरार रहेगी.
कैबिनेट ने प्लांट लगाने वाली संस्थाओं को सब्सिडी के फैसले को दी मंजूरी
सीएम सोलर पंप योजना को दी गयी मंजूरी
जहां बिजली नहीं होगी वहां सोलर पंप लगाने के लिए मिलेगा अनुदान
शहडोल में बस डिपो की 19 हजार 140 वर्गमीटर भूमि के ई नीलामी को मंजूरी
करीब 11 करोड़ रुपये में नीलाम होगी ज़मीन
डायल 100 योजना के अनुबंध को बढ़ाने की मंजूरी
इस योजना के लिए नई निविदाएं भी की जाएंगी आमंत्रित





