अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

श-दुनिया की अहम खबरें:आज पेश होगा केंद्रीय बजट; आईजीआई और हैदराबाद एयरपोर्ट से 14 करोड़ रुपये का गांजा जब्त; आज से फास्टैग केवाईवी की अनिवार्यता खत्म; निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

Share

ट्रंप प्रशासन में अहम नियुक्ति, अर्थशास्त्री मात्सुमोतो को बीएलएस का प्रमुख बनाया गया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। सीतारमण का यह लगातार नौंवां बजट होगा। इसमें विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह बारिश हुई। हल्की हवाएं चलने से माहौल में ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया।

आज शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 है। आज देश के लिए सबसे बड़ा दिन है। देश का आम बजट आने के साथ आज से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसका असर सीधा आपके बजट पर भी पड़ेगा। इसी के साथ भारत पाकिस्तान के बीच अंडर 19 मुकाबला खेला जाएगा। आज 1 फरवरी 2026 को देश का देश का आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण संसद में लगातार नौवीं बार बजट पेश करने जा रही है। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। बजट सरकार का एक साल का वित्तीय खाका होता है, जिसमें आने वाले वित्त वर्ष की अनुमानित आय और खर्च का विवरण दिया जाता है।

FASTag यूजर्स के लिए बदलाव

FASTag यूजर्स के लिए भी 1 फरवरी से नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय केवाईसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। इससे नए यूजर्स को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम टोल भुगतान प्रणाली को अधिक सरल और सुगम बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पान मसाला और सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स

1 फरवरी 2026 से पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जा सकता है। सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकर लागू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जीएसटी के अलावा पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा। अगर यह बदलाव लागू होता है तो इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।

भारत पाकिस्तान के बीच अंडर-19 मुकाबला 

अंडर-19 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान ने विश्व कप से पहले एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम को हराया था और अब आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली टीम के पास पाकिस्तान से हिसाब चुकता करने का मौका रहेगा। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही है और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मुकाबला 

आज ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के रोड लेवर एरिना में कार्लोस अल्काराज़ और नोवाक जोकोविच के बीच खेला जाएगा। 

भारतीय तटरक्षक बल का 50वां स्थापना दिवस

भारतीय तटरक्षक बल 1 फरवरी 2026 को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इसकी स्थापना 1977 में की गई थी। आज ये इकाई 155 जहाजों और 80 विमानों वाली एक मजबूत समुद्री शक्ति के रूप में काम कर रही है।

बजट आज: विकास, विनिर्माण व रोजगार को बढ़ावा देने पर रहेगा फोकस

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। सीतारमण का यह लगातार नौंवां बजट होगा। इसमें विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं। 

दिल्ली-NCR में हल्की-हल्की बारिश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। हल्की हवाएं चलने से माहौल में ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक असर दिखाएंगे, जबकि तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी था। बारिश के बाद अब एनसीार में ठिठुरन बढ़ रही है।

जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

पाकिस्तान ने सात भारतीय बंदियों को वापस भेजा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

करीब ढाई साल पहले बाढ़ के दौरान पाकिस्तान जा पहुंचे सात भारतीयों को पाकिस्तान ने वापस लौटा दिया है। वापसी की यह कार्यवाही कल अटारी -वाघा सीमा पर हुई। अटारी सीमा पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सात कैदियों की रिहाई का आदेश आज भारत और पाकिस्तान दोनों को मिल गया था। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सातों कैदियों को बीएसएफ को सौंप दिया। 

जयपुर की फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के करणी विहार कॉलोनी, रोड नंबर 17 स्थित ‘विल्सन क्रायो गैसेज’ (सुपर गैस) फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीएम नायडू पर विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने YSRCP नेता रामबाबू को किया गिरफ्तार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर कथित टिप्पणी के मामले में  वरिष्ठ वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू की मुश्किले बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच जारी राजनीतिक गर्माहट के बीच मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब शनिवार देर रात आंध्रा पुलिस ने पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। उनपर आरोप है कि उन्होंने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।..

ऑपरेशन सिंदूर में नापाक चाल चल रहा था पाकिस्तान, 10 मिनट में किए थे 40 करोड़ साइबर हमले

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फेक न्यूज और साइबर हमला की मदद से अपने नापाक इरादे को अंजाम देने की तैयारी में था। एक तरफ जहां भारत  आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान को उसके घिनौने कृत्य को लेकर सबक सिखा रहा था। वहीं दूसरी ओर नापाक पड़ोसी हमेशा की तरह अपनी एआई, डीपफेक की मदद से अपनी गंदी चाल चल रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साइबर हमलावरों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की वेबसाइट को हैक करने की हरसंभव कोशिश की थी। 

भारत ने 4-1 से जीती सीरीज, पांचवें टी20 में कीवियों को 46 रन से हराया

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन की शतकीय और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। यह उनका बांग्लादेश (297/6) और श्रीलंका (283/1) के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए फिन एलन ने 80 रनों की पारी खेली।

‘मर्दानी’ के सामने नहीं दबी ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला सप्ताह सिनेमाघरों में शानदार रहा। इस फिल्म ने 23 जनवरी को थिएटर्स में दस्तक दी थी। शुरुआती चार दिन कोई मजबूत फिल्म आसपास नहीं होने के चलते, इसकी खूब चांदी रही। ओपनिंग डे के बाद, शनिवार और रविवार को जमकर कमाई की। फिर सोमवार को गणतंत्र दिवस की छु्ट्टी पर भी रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया। फिल्म अब दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है।

शरद पवार से मिले पार्थ, और फिर किया जाने लगा ये दावा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st February 2026 Updates on amar ujala

दिवंगत नेता अजित पवार और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने शनिवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे एनसीपी के दोनों विरोधी गुटों के विलय के बारे में अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

आईजीआई और हैदराबाद एयरपोर्ट से 14 करोड़ रुपये का गांजा जब्त; आज से फास्टैग केवाईवी की अनिवार्यता खत्म

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शनिवार को देश के दो एयरपोर्ट्स से करीब 14 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि कस्टम विभाग ने नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से करीब पांच किलो संदिग्ध गांजा जब्त किया है। यात्री 29 जनवरी को बैंकॉक से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर आया था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘यात्री की प्रोफाइलिंग के आधार पर, उस व्यक्ति को ग्रीन चैनल पर रोका गया और उसके सामान की विस्तृत जांच करने पर, 4,935 ग्राम हरे रंग का नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी पहली नजर में गांजा/मारिजुआना के रूप में पहचान की गई।’ अधिकारियों को कथित तौर पर नशीला पदार्थ वाले चार पॉलीथीन पाउच मिले। जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान की अनुमानित बाजार कीमत 4.93 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके बाद, यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 9.5 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, सात गिरफ्तार

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों ने लगभग 9.5 करोड़ रुपये का 27.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर, 30 जनवरी को लगभग 1.15 बजे, बैंकॉक से आए चार भारतीय यात्रियों को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन अन्य लोगों के साथ उनके चेक-इन सामान सौंपने की प्रक्रिया के दौरान रोका गया। जांच करने पर, ट्रॉली बैग के अंदर छिपाए गए हरे-भूरे रंग के गांठदार पदार्थ वाले कई पैकेट बरामद किए गए।

बरामद पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई है, जिसका कुल वजन 27.15 किलोग्राम था। मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को NDPS एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हाइड्रोपोनिक्स पौधों को मिट्टी के बजाय लिक्विड न्यूट्रिएंट सॉल्यूशन में जड़ों को रखकर उगाने का तरीका है।

फास्टैग : आज से खत्म केवाईवी की अनिवार्यता

नई कार-जीप जैसे निजी वाहनों के लिए एक फरवरी से फास्टैग जारी करते समय अब नो योर व्हीकल (केवाईवी) प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, जिन वाहनों पर पहले से फास्टैग है, उन्हें भी अब नियमित केवाईवी की जरूरत नहीं है। बैंक खुद डाटा सत्यापित करेंगे। इस कदम का मकसद फास्टैग सक्रिय होने के बाद होने वाली परेशानियों को दूर करना है। अथॉरिटी ने साफ किया, केवाईवी प्रक्रिया खत्म नहीं हुई है। अब सिर्फ तभी केवाईवी मांगा जाएगा, जब किसी फास्टैग के गलत इस्तेमाल, गलत जारी होने से जुड़ी शिकायत मिलेगी।

असम : छात्रा के यौन शोषण में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य गिरफ्तार

असम के सोनितपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कक्षा नौंवी की छात्रा का आरोप है 23 जनवरी को आरोपी ने उस पर अश्लील कमेंट्स किए और उसे गलत तरीके से छुआ। उसने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

11,000 निवेशकों से 500 करोड़ रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने राज्य में पुलिस अधिकारियों समेत 11,000 से अधिक निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी के आरोप में एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि एक समन्वित कार्रवाई में ठाणे पुलिस की ईओडब्ल्यू ने बृहस्पतिवार को गुजरात में आरोपी समीर नार्वेकर, उसकी पत्नी नेहा और उनके साथी अमित पाला को ढूंढ निकाला। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 2019 में पुणे में निवेश कंपनी ट्रेड विद जैज शुरू की थी। इसने एक ऐसी योजना चलाई जिसमें कथित तौर पर पूरे महाराष्ट्र से 1,500 पुलिसकर्मियों समेत 11,000 से ज्यादा लोग फंसे। तीनों ने 4 फीसदी मासिक रिटर्न का वादा कर पीड़ितों को फंसाया और बाद में अचानक कार्यालय बंद कर गायब हो गए थे।

ट्रंप प्रशासन में अहम नियुक्ति, अर्थशास्त्री मात्सुमोतो को बीएलएस का प्रमुख बनाया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सरकारी अर्थशास्त्री ब्रेट मात्सुमोतो को ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (बीएलएस) का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। इससे पहले ट्रंप ने इस एजेंसी पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें बदनाम करने के लिए रोजगार आंकड़े घटाकर जारी कर रही है। हालांकि, जानबूझकर आंकड़ों में गड़बड़ी का कोई सबूत सामने नहीं आया है। 

स्लोवाकिया बना वैश्विक कार हब: हर साल बना रहा 10 लाख कारें

यूरोप के मध्य में बसे छोटे से देश स्लोवाकिया ने वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी कल्पना कभी पूर्वी यूरोप के समाजवादी दौर में मुश्किल लगती थी। महज 5.4 मिलियन यानी 54 लाख की आबादी वाला यह देश हर साल लगभग 10 लाख कारों का उत्पादन करता है और प्रति व्यक्ति उत्पादन के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा कार निर्माता बन चुका है। कोरियाई कंपनी किया से लेकर फॉक्सवैगन, स्टेलेंटिस और जगुआर लैंड रोवर तक, वैश्विक कार कंपनियों का भरोसा स्लोवाकिया की अर्थव्यवस्था, श्रम शक्ति और भौगोलिक स्थिति की ताकत को रेखांकित करता है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी स्लोवाकिया के जिलिना शहर के बाहर बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित किया की विशाल फैक्ट्री इस औद्योगिक सफलता की सबसे जीवंत तस्वीर पेश करती है। यहां 690 रोबोट स्टील कार बॉडी को वेल्ड कर असेंबली लाइन की शुरुआत तक पहुंचाते हैं। इसके बाद लाल पैंट और सफेद टी-शर्ट पहने हजारों कर्मचारी इन स्टील ढांचों को पूरी तरह तैयार कारों में बदलते हैं।

खास है स्लोवाकिया में बनने वाली कारें
चेकस्लोवाक सोशलिस्ट रिपब्लिक के दौर में यहां बनने वाली कारें पश्चिमी मानकों पर कमजोर, शोरगुल वाली और ज्यादा ईंधन खपत करने वाली मानी जाती थीं लेकिन 1989 की वेल्वेट रिवोल्यूशन के बाद तस्वीर बदलने लगी। 1991 में फॉक्सवैगन ने स्कोडा में निवेश शुरू किया और 2000 तक पूरी कंपनी खरीद ली। 1993 में चेक गणराज्य और स्लोवाकिया के अलग होने के बाद दोनों देशों में विदेशी कार निर्माताओं का निवेश तेजी से बढ़ा।

स्लोवाकिया में ऑटो सेक्टर की रीढ़
स्लोवाकिया में ऑटो इंडस्ट्री के लिए करीब 360 सप्लायर कंपनियां काम करती हैं, जो इस सेक्टर की रीढ़ हैं। सरकार भी निवेश आकर्षित करने के लिए टैक्स क्रेडिट और अन्य प्रोत्साहन देती है। इसके अलावा कम मजदूरी लागत भी सेक्टर को आगे बढ़ाने में अहम साबित हो रहा।

जिलिना के मेयर पीटर फियाबाने के अनुसार किया और उससे जुड़ी कंपनियों ने क्षेत्र में बेरोजगारी घटाई और आर्थिक मजबूती बढ़ाई। आज 20,000 से ज्यादा लोग सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से किया से जुड़े रोजगार में हैं। जिलिना की टेक्निकल स्कूल में 100 छात्र किया-प्रायोजित ड्यूल प्रोग्राम में पढ़ाई और काम साथ-साथ करते हैं, जबकि जिलिना विवि से हर साल करीब 400 ग्रेजुएट रोजगार पाते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें