अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भारत रत्न की बेकदरी…..काशी में उस्ताद के घर के सामने गंदगी का ढेर; जिस चबूतरे पर बैठते थे, वहां अराजकता

Share

वाराणसी

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने जीते जी वाराणसी को देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान दिलाई, लेकिन अब बनारस के लोग और यहां के अधिकारी उन्हें भुला बैठे हैं। उस्ताद के सराय हड़हा स्थित घर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर निगम को इसकी जरा भी परवाह नहीं है। वे घर के सामने जिन चबूतरे पर बैठकर मोहल्ले के लोगों से घंटों बातें किया करते थे, उसके इर्द-गिर्द बेतरतीब तरीके से बाइक खड़ी रहती हैं।

10 दिन से दरवाजे के पास पड़ी है सिल्ट
उस्ताद के पोते अरशद अब्बास ने बताया कि दरवाजे के पास पिछले 10 दिन से सिल्ट पड़ी हुई है। नगर निगम का सफाईकर्मी हमारी एक नहीं सुनते। थोड़ी सी बारिश हो जाए, तो स्थिति खराब हो जाती है।

नगर निगम को चिट्‌ठी लिखी
उधर, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान सोसायटी की कोषाध्यक्ष और नई दिल्ली में रहने वाली सविता आनंद ने बताया कि शहनाई के जादूगर का घर हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। उनके घर के सामने गंदगी की जानकारी हुई, तो नगर आयुक्त और मंडलायुक्त को इसकी सूचना देकर समस्या का समाधान कराने के लिए पत्र भी लिखा गया था।

उन्होंने कहा कि उस्ताद के देश और दुनिया में लाखों प्रशंसक हैं। उस्ताद के घर के सामने गंदगी का अंबार देख सभी बहुत दुखी होते हैं। उनकी विरासत को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संरक्षित करने का काम तभी पूरा हो सकेगा जब सबका व्यापक सहयोग मिलेगा।

बिस्मिल्लाह खान मार्ग पर जमा पानी।

बिस्मिल्लाह खान मार्ग पर जमा पानी।

कुछ दिन पहले हुई थी किरकिरी
उस्ताद के घर की ओर जाने वाली जिस सड़क को उनका नाम दिया गया था, उस पर हाल के दिनों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या थी और कई दिनों तक गंदा पानी जमा हुआ था। इसे लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी जैसी शख्सियतों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई थी। इससे नगर निगम की खासी किरकिरी हुई थी।

घर के सामने बेतरतीब ढंग से खड़ी बाइकें।

घर के सामने बेतरतीब ढंग से खड़ी बाइकें।

जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया
नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि साफ सफाई को लेकर लापरवाही न होने पाए, प्रयास रोजाना यही किया जाता है। संबंधित क्षेत्र के सफाई निरीक्षक को भेज कर दिखवाते हैं कि क्या समस्या है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें