भारत और दुनिया के कई देशों में 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई। लोगों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखा। दिवाली के मौके पर बाजारों में रौनक बढ़ गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सालों की तरह ही इस बार भी सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम सोमवार सुबह 9वीं बार जवानों संग दिवाली मनाने करगिल पहुंचे।
यहां पीएम ने कहा कि हम सिविलियन लोगों की दिवाली, हमारी आतिशबाजी अलग होती है। आपकी आतिशबाजी भी अलग और धमाके भी अलग होते हैं। इस दौरान पीएम ने जवानों को संदेश दिया कि शक्ति के बिना शांति संभव नहीं है। भारत के अलावा भी कई देशों में दिवाली मनाई गई। ब्रिटेन चांसलर ऋषि सुनक ने अपने घर के बाहर दीये जलाकर दिवाली मनाई। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में दिवाली मनाई। पेरिस का एफिल टॉवर भी रोशनी में नहाया नजर आया।

पीएम मोदी ने करगिल में जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई दिवाली।

दिवाली से एक दिन पहले यानी रविवार को मुंबई में गिरगांव चौपाटी पर बना एफिल टॉवर रोशनी में जगमगाता नजर आया।

पणजी में सड़क के किनारे बना नरकासुर।
गोवा के पणजी शहर में रविवार को दिवाली सड़क किनारे राक्षस नरकासुर का पुतला बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में दिवाली पर इस पुतले में आग लगा दी जाती है।


कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में मां के दर्शन के लिए लंबी कतारें नजर आईं।

सोमवार को मुंबई के घाटकोपर में दिवाली त्योहार पर एक झुग्गी-झोपड़ी का इलाका जगमगा उठा।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के एक जवानों ने रविवार को दीये जलाकर दिवाली मनाई। तस्वीर दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट की है।

ऋषि सुनक ने लंदन में दीये जलाकर दिवाली मनाई।
लंदन में भारतीय मूल के चांसलर ऋषि सुनक ने दिवाली मनाई। उन्होंने अपने घर से बाहर दीये और मोमबत्ती जलाकर रोशनी की। लिज ट्रस के ब्रिटेन प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ऋषि सुनक भी पीएम पद की रेस में बने हुए हैं।

कनाडा में भी दिवाली के मौके पर खूब रौनक देखने को मिली। यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, इसलिए यहां दिवाली खूब धूमधाम से मनाई जाती है।

भारत मे म्यांमार के दूतावास पर दिवाली पर भव्य आयोजन किया गया।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार-ए-लागो रिसार्ट में लोगों के साथ दिवाली मनाई।

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में दिवाली पर भव्य सजावट की गई।

जापान के टोक्यो में दिवाली पर आतिशबाजी करते भारतीय।

थाईलैंड के बैंकॉक में दिवाली बहुत धूमधाम से मनाई जा रही है। कई जगहों पर खूबसूरत पंडाल बनाए गए हैं।

दिवाली के मौके पर श्रीलंका के पोन्नम्बलवनेश्वरम मंदिर से ऐसी तस्वीरें सामने आईं।
श्रीलंका में बड़ी संख्या में लोग दिवाली मनाते हैं। कोलंबो में पोन्नम्बलवनेश्वरम हिंदू मंदिर में दिवाली के मौके पर लोग दीये जलाते नजर आए।





