अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में 8 देशों के प्रोडक्ट की धूम, अफगानिस्तान भी शामिल

Share

इंदौर. कोरोना काल में ठप पड़ी आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के उद्देश्य से इंदौर में इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया. इसमें 8 देशों और 12 राज्यों के 25 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट प्रदर्शित किए जा रहे हैं. एसोसिएशन ऑफ इण्डस्ट्रीज एमपी और बंगाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के सहयोग से ये आयोजन किया जा रहा है. ये मेगा ट्रेड फेयर 5 सितंबर तक चलेगा.

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज एमपी के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने बताया कि कोरोना काल के बाद इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने  के लिए इंदौर में ये ट्रेड फेयर लगाया गया है. इसमें सिंगापुर, अफगानिस्तान, मलेशिया, दुबई, बंग्लादेश, सिंगापुर, टर्की और ईरान के व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें इन देशों के अनोखे उत्पाद दिखाए जा रहे हैं. यहां सिंगापुर की स्ट्रीम आयरन, अफगानिस्तान के ड्राय फ्रूट्स, मसालें, हींग, सेफ्रॉन, टर्की के सिरामिक्स, दुबई के परफ्यूम्स, बांग्लालादेश की साड़ियां, टेक्सटाइल्स आइटम, थाईलैंड की आर्टिफिशयल ज्वेलरी, इंडोनेशिया के होम यूटिलिटी आइटम, मलेशिया के फाउंटेंस और ईरान के कालीन शामिल हैं. इसके साथ ही 12 राज्यों के उत्पाद भी यहां रखे गए हैं. इन राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल शामिल हैं. ट्रेड फेयर में 100 स्टॉल लगाए गए हैं

एमएसएमई मंत्री ने चखा ड्राय फ्रूट्स का स्वाद

ट्रेड फेयर का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भी अफगानिस्तान के ड्राय फ्रूट्स का स्वाद चखा. उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है, जो पूरी दुनिया के एक साथ कल्याण की बात करता है. हम अपने शुद्ध विरोधी की भी कल्याण की कामना करते हैं. क्योंकि, यही भारतीय संस्कृति का हिस्सा है. कोरोना के बाद बंद पड़ीं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना इस फेयर का मकसद है. व्यापार बढ़े, सब एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ें. छोटे-छोटे नए उद्यमियों को नया काम करने की एक दिशा मिले, ताकि वे भी अपना कारोबार कर सकें.

ये कहना है अफगानिस्तान के कारोबारी का

अफगानिस्तान से आए ड्राय फ्रूट कारोबारी इस्माइल खान का कहना है कि भारत में बहुत अच्छा माहौल है. हिंदुस्तान के लोग मुझसे बहुत मोहब्बत करते हैं. मैं भी हिंदुस्तान के लोगों से बहुत मोहब्बत करता हूं. मुझे 13 साल व्यापार करते हुए हो गए हैं. आज तक कोई परेशानी नहीं आई. वहीं, अफगानिस्तान में वर्तमान हालात के बारे में इस्माइल खान का कहना है कि अभी कुछ नहीं बोल सकते, क्या हो जाएगा और क्या नहीं होगा. ये सिर्फ अल्लाह को पता है. हिंदुस्तान और अफगानिस्तान के बीच साठ फीसदी कारोबार चलता है, लेकिन अब आगे क्या होगा ये भी पता नहीं है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें