अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के खजराना में AIMIM प्रवक्ता के मुंह पर कालिख पोती: कालिख पोतने वाला बोला- मुझे ये पसंद नहीं

Share

इंदौर

इंदौर के खजराना में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान के चेहरे पर एक युवक ने कालिख पोत दी। पूरा वाकया तब हुआ जब वे दरगाह से बाहर की तरफ आ रहे थे। मौके पर मौजूद युवकों ने कालिख पोतने वाले युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस मामले में थाने में लिखित शिकायत की गई है। बाद में पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसने कहा कि यह व्यक्ति मुझे पसंद नहीं है।

ऑल इंडिया मजलिस ए इतेहाद उल मुस्लिमीन (AIMIM)के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओर मुंबई के पूर्व विधायक वारिस पठान मंगलवार को इंदौर आए थे। वह खजराना की नाहर वाली दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद जब बाहर निकले तो वहां हार पहनाने आए एक युवक ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। युवक मौके से भाग निकला।

विवादों से पठान का पुराना नाता
वारिस पठान के खिलाफ कर्नाटक के कलबुर्गी पुलिस ने FIR दर्ज की थी। पिछले साल 19 फरवरी को नागरिकता कानून CAA के खिलाफ रैली में वारिस पठान ने कहा था कि समय आ गया है एक जुट हो जाएं याद रहे की हम 15 करोड़ है और 100 करोड़ पर भारी पड़ सकते हैं।

पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया
TI दिनेश वर्मा के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम सद्दाम पिता अजीज पटेल है। वह मजदूरी करता है। वह पटेल नगर में रहता है। उसने बताया कि यह व्यक्ति मुझे पसंद नहीं है। हमेशा देश विरोधी बातें करता रहता है और मुस्लिम समाज को बदनाम करता है। सद्दाम पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें