अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 शपथग्रहण समारोह सवालों के घेरे में…भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिला दी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षदों को शपथ

Share

सागर/देवरीकलां. सागर के देवरीकलां में शनिवार को हुआ शपथग्रहण समारोह सवालों के घेरे में आ गया है। देवरीकलां में शनिवार को देवरी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने शपथ दिला दी। किला मैदान में बकायदा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष ने अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शपथ दिलाई जबकि एसडीएम स्तर का अधिकारी ही निकाय में संवैधानिक पद की शपथ दिला सकता है।

sagar_news.jpg

किला मैदान में हुआ शपथ ग्रहण
देवरी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व पार्षदों के शपथ ग्रहण के लिए किला मैदान में भव्य तैयारियां की गई थीं। शनिवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ जिसमें जिला बीजेपी अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भाई और विधायक जालिम सिंह पटेल, पूर्व विधायक भानू राणा बतौर अतिथि शामिल हुए थे। और इसी बीच जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को मंच पर शपथ दिलाई। विशेषज्ञों की माने तो एसडीएम स्तर का अधिकारी ही निकाय में संवैधानिक पद की शपथ दिलाने के लिए पात्र होता है। किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारी से पद व गोपनीयता की शपथ दिलाना ठीक नहीं।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल
पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने इस शपथ ग्रहण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों की शपथ भी अब भाजपा पार्टी गाइडलाइन की श्रेणी में लाने लगी है। पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि प्रशासन पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रहा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं इस पूरे मामले पर जब कलेक्टर दीपक आर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नगरपालिका अधिनियम में सिर्फ नगर निगम के शपथ के निर्देश हैं। नगरपालिका और पार्षदों को लेकर शपथ का कोई नियम नहीं है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें