कन्वेंशन में बिहार की बदहाल किसानी व देश मे किसान आंदोलन की उपेक्षा पर मंथन के बाद किसानो, मजदूरों, नौजवानों की बड़ी गोलबंदी को ही माना रास्ता
पटना।राज्य के 32 ग़ैरदलीय किसान संगठनों के 26 जिलों से आये 400 से अधिक प्रतिनिधियों का राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन दरोगा राय स्मृति भवन में सम्पन्न हुआ इस कन्वेंशन में संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूत करते हुए किसानों की बड़ी ताकत खड़ा करने का संकल्प लिया गया।कन्वेंशन के आयोजन का विषय प्रवेश कराते हुए मनीष रंजन ने विस्तार से पूरे परिपेक्ष को बताया, वी वी सिंह ने कन्वेंशन का प्रस्ताव रखा, किसान कानूनों के बिहार में पड़ने वाले दुष्प्रभावों की चर्चा की शुरुआत अरुण सिंहा ने की जिसके बाद वक्ताओं ने देश के किसान आंदोलन के साथ सरकार के साजिश, दमन व उपेक्षा की निंदा करते हुए देश किए किसान आंदोलन को कारपोरेट से लोकतंत्र बचाने के लिए आम आदमी का आंदोलन रेखांकित किया। बिहार में मंडी कानूनों के खत्म होने से बढ़ी किसान के बदहाली, पैक्स द्वारा अनाज के खरीद में धांधली व उसकी असफलता , मक्का व अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नही खरीदे जाने, बाढ़ व सुखाड़ से बर्बाद खेती व उसके पूर्ण क्षतिपूर्ति की मांग सहित पूरे किसानी के संकट का बयान करते हुए माना कि इन सभी के बावजूद ये तीनो कानून किसान, मजदूर, और आमआदमी को बर्बाद कर देंगे। इसका एक मात्र हल किसानों, मजदूर नौजवानों की गोलबंदी कर बड़ी ताकत खड़ा करना होगा जिसके आगे अहंकारी सत्ता का गुमान खत्म हो सकता है।इस बातचीत में प्रमुख रूप च अ प्रियदर्शी, जवाहर निराला, विजय कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद , सूर्यदेव राजवंशी, सहदेव यादव, डॉ पी एन पाल इंद्र नारायण सिंह, डॉक्टर मनोज, जैनेन्द्र, संजय सहनी, उदय प्रताप, महेंद्र सिंह, विशुनदेव प्रसाद, इंद्रदेव राय, जय भगवान, मिथिलेश निराला बिजेन्द्र यादव, हेमंत कुमार सिंह, शाहनवाज, वीपी सिंह, जितेंद्र आर्य, बिंदेश्वरी सिंह, बटोरन पासवान, वलगोविंद सिंह इत्यादि ने बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के सिन्हा, चन्द्र शेखर , कल्लू बाबू, अनिल सिंह, चन्द्र शेखर यादव कैलास भारती व महेन्द्र यादव के सात सदस्यीय अध्यक्ष मण्डलने की। धन्यवाद ज्ञापन मणिलाल ने किया।कार्यक्रम में किसान आंदोलन के विस्तार के लिए एकतावद्ध हो नामक पुस्तिका का विमोचन भी हुआ।कन्वेंशन के अंत में लखीमपुर खीरी की घटना में शहीद किसानों व दिल्ली आंदोलन में शहीद हुए सभी किसानों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
मनीष रंजन मणिलाल 9430000451 9693660334





