अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जनता कर्फ्यू में और सख्ती:इंदौर कलेक्टर बोले – लोग अब भी नहीं माने और बेवजह घूमते पाए गए तो शाम तक नहीं पूरी रात हवालात में बिताना होगी

Share

इंदौर

इंदौर में कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर अब और सख्ती होने जा रही है। यदि बिना काम के कोई घर से निकला और नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे अब कुछ घंटे नहीं पूरी रात अस्थाई जेल में बिताना होगी। इसकी पुष्टि खुद कलेक्टर मनीष सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि अब जनता कर्फ्यू के नियमों को और भी सख्त किया जा रहा है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले पूरे 1 दिन के लिए अस्थाई जेल जाएंगे। पहले केवल शाम तक के लिए उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा था।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल तक इसी प्रकार की सख्ती रहेगी। सुबह फिर से कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करते पाए गए थे। वे बिना काम के घरों से बाहर निकले थे। उनकी गिरफ्तारी की गई हैं। हर थाना क्षेत्र में इन्हें लेकर जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। अभी हम लोगों को पकड़कर सुबह से शाम तक रखकर उन्हें छोड़ देते हैं, लेकिन अब उन्हें पूरी एक साथ जेल में बिताना होगी।

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बुधवार सुबह से सख्त जनता कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। बेवजह घूमते पकड़े जाने पर लोग कभी मैयत में जाने तो कभी बीमारी का बहाना बना रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को तो ज्यादातर को समझाइश देकर छोड़ दिया था, लेकिन 226 लोगों को सिटी बसों से अस्थायी जेल भी भेज दिया था। कुछ लोगों से उठक-बैठक भी लगवाई। जेल से इन्हें रात में छोड़ दिया गया था। हालांकि अब यदि ये नहीं माने तो पूरी रात जेल में बिताना होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें