अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यौन शोषण मामले में नया टि्वस्ट, FIR कराने छात्र पहुंचे महिला थाने

Share

भोपाल

भोपाल की नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी में यौन शोषण मामला फिर से नया टर्न लेता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को यूनिवर्सिटी के छात्र एफआईर कराने महिला थाने पहुंचे। इससे पहले शनिवार 12 मार्च को स्टूडेंट्स ने शिकायत वापस ले ली थी। इससे लग रहा था कि मामले का पटाक्षेप हो गया है। यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर महंती इस्तीफा भी दे चुके हैं।

सीएम ने दिया था निर्देश
गौरतलब है कि इस मामले में बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस अधिकारियों को कहा था कि किसी महिला अधिकारी को टीम में शामिल कर जांच कराई जाए और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा।

बंद कर दी गई थी जांच
उधर जब छात्राओं ने जब शिकायत वापस ले ली थी तो पुलिस ने जांच बंद कर दी थी। भोपाल कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने लाइ‌व हिंदुस्तान को बताया था कि यौन शोषण की जांच अब नहीं होगी क्योंकि इसमें शिकायत करने वाले ही नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू करने के लिए पीड़ित छात्राओं से बयान लेने की कार्रवाई शुरू की गई थी लेकिन इसमें कोई भी आगे नहीं आया। इससे पहले नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल के यौन शोषण मामले में फंसे प्रोफेसर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें छात्र-छात्राएं उन्हें घेरकर खड़े थे। ये लोग प्रोफेसर से इस्तीफा लिखने का कह रहे थे, लेकिन वे उनसे कुछ समय मांगते दिखाई दे रहे थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें