अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के प्रोग्राम में अजमेर के प्रभारी मंत्री सांसद, विधायक, मेयर, डेयरी अध्यक्ष और कलेक्टर, एसपी ने कोरोना वारियार्स को सम्मानित किया

Share

एस पी मित्तल, अजमेर

5 जनवरी को अजमेर के पेराडिजो रिसोर्ट में राजस्थान के प्रमुख चैनल फर्स्ट इंडिया की ओर से 50 से भी ज्यादा कोरोना वारियर्स को अजमेर गौरव सम्मान पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय, सांसद भागीरथ चौधरी, मेयर ब्रज लता हाड़ा, विधायक वासुदेव देवनानी, सुरेश टाक, राकेश पारीक, सुरेश रावत, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे। रिसोर्ट का सभागार गणमान्य नागरिकों से खचाखच भरा हुआ था। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीईओ जगदीशचंद्रा ने राष्ट्रीय चैनलों के मुकाबले रीजनल चैनलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले जब वे ईटीवी के रीजनल चैनलों के सीईओ थे, तब केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए की सरकार थी। तब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अंग्रेजी के न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया, लेकिन तभी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीजनल चैनलों का महत्व समझाते हुए ईटीवी गुजराती को अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के लिए मुझे हाथों हाथ जयपुर से गांधीनगर पहुचंना पड़ा। उस समय नरेंद्र मोदी को भावी प्रधानमंत्री माना जा रहा था। इसलिए बड़े बड़े राष्ट्रीय चैनल और अखबार समूह मोदी का इंटरव्यू लेने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। लेकिन तब मोदी को यह पता था कि रीजनल न्यूज चैनल का अपना महत्व होता है। मेरे द्वारा लिया गया इंटरव्यू जब ईटीवी गुजराती चैनल पर प्रसारित हुआ तो देशभर के मीडिया को ईटीवी से कन्टेंट लेने पड़े। इसमें कोई दो राय नहीं कि नरेंद्र मोदी हर मौके पर अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हैं। जगदीश चंद्रा ने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं जिस न्यूज चैनल को संभालता हंू वह हिट हो जाता है। लोगों का यह कथन सही भी है, क्योंकि मैं चैनल को आम लोगों की भावना के अनुरूप चलाता हंू। मेरा प्रयास होता है कि दर्शकों को अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवाऊ। चूंकि लोगों तक जानकारी पहुंचाने का फर्स्ट इंडिया बहुत बड़ा माध्यम है। इसलिए राज्य सरकार की खबरें भी सबसे पहले हमें मिलती है। आज फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल राज्य सरकार और जनता के बीच सेतु बना हुआ है। समारोह में प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और सभी अतिथियों ने फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल और सीएमडी जगदीशचंद्रा की कार्यशैली की प्रशंसा भी की। सभी ने इस बात पर भी आभार जताया कि चैनल की ओर से कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया है।
इन लोगों का हुआ सम्मान:
मनीष कुमार शर्मा स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम अजमेर, लोकेंद्र सिंह फायर मैन, भागचंद शर्मा चिकित्सालय कर्मी, बत्तीलाल मीणा नर्सिंगकर्मी, गौरव जैन जय हिंद सेवा समिति, प्रीति शेखावत पुलिस कांस्टेबल, आर्या चौधरी समाजसेवी, डॉ अनिल जैन जेएलएन अधीक्षक, विनोद रतनू पटवारी, श्रेयांश जैन संभव फाउंडेशन, नीरज त्रिपाठी अधीक्षक पुरातत्व और संग्रहालय विभाग अजमेर, सुनील कुमार जैन और हेमंत जैन श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी, डॉ के के सोनी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ ज्योत्स्ना रंगा सीनियर डॉक्टर, मनोज आहूजा समाजसेवी, खुशी दाधीच न्यूज़ एंकर, आयुषी आर्या चौधरी समाजसेवी, भानु प्रताप गुर्जर पीआरओ, डॉ. अर्चना सुराना समाजसेवी, संगीता पुनिया नर्सिंगकर्मी, अशोक साहू रक्तवीर एवं समाजसेवी विजयनगर, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉक्टर पुष्कर चिकित्सालय, जुगल किशोर अचेरा कर भला तो हो भला सेवा संस्था, इकबाल अख्तर समाजसेवी, हरीश गिदवानी (पेन वाले) अध्यक्ष सेवा ही कर्म जन सेवा समिति, ठाकुर उम्मेद सिंह राठौड़ उत्पादक किसान भिनाय, राजू कंसोडिया पुलिस कांस्टेबल, शमशेर खान थाना अधिकारी कोतवाली थाना, अरविंद चारण थाना अधिकारी सिविल लाइन्स, सुधीर जैन अध्यक्ष मार्बल एसोसिएशन किशनगढ़, शंभु सिंह थाना अधिकारी गांधी नगर, हरिराम बाना जिला सरपंच संघ अध्यक्ष, भानु प्रताप सिंह समाजसेवी, मनोज तंवर खनिज अभियंता सावर, नरेश कनोजिया सभापति नगर परिषद ब्यावर, राहुल पाराशर समाजसेवी, सविता पाराशर नर्सिंगकर्मी, श्रवण तंवर समाजसेवी, सूर्यप्रकाश शर्मा समाजसेवी, जितेंद्र सिंह राठौड़ रेंजर वन विभाग सरवाड़, अनीश मारोठिया समाजसेवी, नौरत गुर्जर समाजसेवी, अतीक तंवर समाजसेवी, निर्मल गंगवाल समाजसेवी, बसंत कुमार सैनी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका केकड़ी, श्रेयांश संचेती होटेलियर, छवि शर्मा सीओ नार्थ, शिव कुमार बंसल समाजसेवी, सिस्टर डॉ पर्ल प्राचार्य सोफिया कॉलेज, नरेंद्र तुनवाल समाजसेवी, तुषार सिंह यादव समाजसेवी, घनश्याम जोशी प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री हेल्प डेस्क जेएलएन अस्पताल व ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर को सम्मानित किया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें