अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान, चार पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में

Share

नई दिल्ली। तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में हैं। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होगा। यहां आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले यहां दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव की नई तारीख घोषित की गई थी। उधर, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। तीसरे चरण में गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर सबसे अधिक 658 और महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 519 नामांकन पत्र दाखिए किए गए हैं। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 77 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
इस फेज में भाजपा से 82, कांग्रेस से 68, समाजवादी पार्टी से 10, टीएमसी से 06, शिवसेना (यूबीटी) से 5 कैंडिडेट मैदान में हैं। इस फेज में चार पूर्व मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, जगदीश शेट्टार और बसवराज बोम्मई) शामिल हैं। तीसरे चरण में असम की 4 सीट, बिहार की 5 सीट, छत्तीसगढ़ की 7 सीट, मध्य प्रदेश की 9 सीट, महाराष्ट्र की 11 सीट, दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में एक-एक सीट, गोवा की 2 सीटे, कर्नाटक की 14 सीट, जम्मू-कश्मीर की एक सीट, पश्चिम बंगाल की 4 सीट, गुजरात की 25 और उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर वोटिंग होनी है। मतदान केंद्रों पर छाया के लिए टेंट की व्यवस्था होगी। ठंडा पानी भी उपलब्ध होगा। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर का इंतजाम होगा। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के स्वयंसेवक भी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिकल किट की व्यवस्था भी रहेगी। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। क्रेच की व्यवस्था भी रहेगी।
392 करोड़पति, 244 दागी मैदान में
तीसरे चरण में 1,352 प्रत्याशियों में 392 के पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। मतलब 29 प्रतिशत करोड़पति हैं। जबकि एक उम्मीदवार की औसत संपत्ति करीब 5.66 करोड़ रुपये बैठती है। इस चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी भाजपा की पल्लवी श्रीनिवास डेंपो हैं, जिन्होंने 1,361 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। दूसरे नंबर पर भाजपा के ही ज्योतिरादित्य सिंधिया (424.75 करोड़ रुपये) और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के छत्रपति शाहू शाहजी (342.87 करोड़ रुपये) हैं। वहीं 244 कैंडिडेट्स पर आपराधिक मुकदमे हैं।
दिग्गजों की साख दांव पर
तीसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों का भविष्य टिका हुआ है। मध्यप्रदेश के विदिशा में शिवराज सिंह चौहान, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ में दिग्विजय सिंह के लिए भी तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ की कोरबा और रायपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर सात मई को वोटिंग होगी, जहां से सरोज पांडे और बृजमोहन अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी में मुलायम परिवार के अक्षय यादव, डिंपल यादव, आदित्य यादव के भाग्य का फैसला भी गुरुवार को होगा। आगरा में एस पी सिंह बघेल और एटा में राजवीर सिंह की सीटों पर थर्ड फेज में मतदान होगा। 7 मई को महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। बारामती सीट पर वोटिंग होगी, जहां सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले के बीच कड़ा मुकाबला है। महाराष्ट्र में नारायण राणे और अनंत गीते की सीटों पर वोटिंग होगी। गुजरात की 25 सीटों पर भी तीसरे चरण में मतदान होगा। गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह भाजपा के उम्मीदवार हैं।
गुजरात की सभी सीटों पर वोटिंग
तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 सीटों पर चुनाव होगा। यहां की सूरत सीट पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुका है। कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर भी मंगलवार को मतदान होना है। यहां कुल 28 सीटें हैं, 14 पर पहले ही चुनाव हो चुका है। इसी चरण के साथ गुजरात और कर्नाटक में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा।

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें