अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बुलंदशहर में पीड़िता के घर प्रियंका, FIR में नाबालिग की उम्र पुलिस ने 21 साल लिखी

Share

मेरठ/बुलंदशहर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचीं। यहां उन्होंने गैंगरेप पीड़िता के परिवार वालों से 15 मिनट तक मुलाकात की। करीब 200 मीटर पैदल चलकर प्रियंका गांव पहुंचीं। प्रियंका ने पीड़िता की रो रही मां को गले लगाकर ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार ने प्रियंका को आपबीती बताई, जिस पर प्रियंका ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह मामले को दबने नहीं देंगी। मिलकर लड़ाई लड़ेंगी और न्याय दिलाएंगी। उन्होंने पीड़िता के परिजनों का मोबाइल नंबर भी लिया और जल्द संपर्क करने की बात कही।

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि यहां पुलिस और प्रशासन ने मामले को पूरी तरह से दबाने की कोशिश की है। जिस तरह से हाथरस में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया, उसी तरह से यहां भी किया गया। परिवार पर दबाव डालकर रात में अंतिम संस्कार किया गया। यही नहीं पुलिस ने नाबालिग को बालिग बता दिया।

पीड़िता की मां को गले लगाकर प्रियंका ने ढांढस बंधाया।

पीड़िता की मां को गले लगाकर प्रियंका ने ढांढस बंधाया।

प्रियंका ने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले को दबने नहीं देंगी, जो लड़ाई लड़नी है हम उनके साथ खड़े हैं, हम लड़ेंगे और न्याय उनको मिलेगा। प्रियंका ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया है।

पीड़िता के परिजनों का नोट किया मोबाइल नम्बर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों का मोबाइल नम्बर भी लिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उनसे संपर्क करेंगी। वह बिल्कुल भी खुद को अकेला और असहाय न समझें। हम कंधे से कंधा मिलाकर यह लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस की तरफ से आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष जल्द ही सहयोग राशि आप तक पहुंचा देंगे।

पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद देने का दिया आश्वासन।

पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद देने का दिया आश्वासन।

पुलिस और प्रशासन अत्याचारियों के साथ
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन सिर्फ और सिर्फ जो अत्याचार कर रहे हैं, जो अपराधी हैं उनकी तरफ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवार की हर स्तर से मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि FIR में जो धाराएं लगानी चाहिए थी, वो धाराएं भी नहीं लगाई। FIR की कॉपी अभी परिवार को नहीं मिली है। लोग डरे हुए हैं, कह रहे हैं कि पुलिस, प्रशासन मिले हुए हैं।

बुलंदशहर हैवानियत की पूरी खबर यहां पढ़ें...

बता दें कि 2 फरवरी को बुलंदशहर में गैंगरेप की घटना सामने आई थी। यहां खेत में काम करने गई किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने खुद तो शव नहीं जलाया, बल्कि परिवार को धमकाकर आधी रात को ही पीड़ित का अंतिम संस्कार करने को कथित रूप से मजबूर किया। बुलंदशहर और अलीगढ़ की सरहद पर बसे एक गांव में 21 जनवरी को पुलिस-प्रशासन ने डरा-धमकाकर मामले को दबा दिया था। दैनिक भास्कर ने जब पूरे मामले की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

दादरी में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार।

दादरी में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार।

चुनाव को विकास के आधार पर लड़ना चाहिए
बुलंदशहर से पहले प्रियंका नोएडा पहुंचीं थीं। नोएडा में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिन्दू-मुसलमान करके सरकार आपको बांट रही है, जबकि असल मुद्दों पर वह चुप है। चुनाव को विकास के आधार पर लड़ना चाहिए। जो जनता के मुद्दे हैं वही उठने चाहिए और उसी पर चर्चा होनी चाहिए। मैं कहना चाहती हूं कि जाति और सांप्रदायिकता पर आधारित चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। जनता भी यही कह रही है। मैं जहां भी जा रही हूं लोग कह रहे हैं, जिन्होंने काम नहीं किया हम उन्हें वोट क्यों दें। मैं भी इस बात का समर्थन करती हूं।

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। बेरोजगारी पिछले 50 वर्ष के सबसे उच्च स्तर पर है, लेकिन सरकार सो रही है। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का शोषण हो रहा है। किसानों को कुचला जा रहा है। उनकी फसल का उचित दाम नहीं दिया जा रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।

देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा खुलेआम किसानों को अपनी गाड़ी से कुचल देता है। किसानों को कुचलने के बाद खुलेआम घूमता है। पुलिस उसे जेल भेजने की जगह संरक्षण देती है लेकिन अभी तक आरोपी का पिता अपने पद पर बना हुआ है। सरकार का कोई भी नुमाइंदा मृतक किसानों के परिजनों को सांत्वना तक नहीं देता है।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें