भीडभरा जनसंपर्क भी, उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड में लगी शराब दुकान को हटाने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई
इंदौर। वार्ड क्रमांक 17 के लोकतांत्रिक मोर्चा समर्थित सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी सुषमा यादव को भारी जनसमर्थन मिल रहा है । चुनाव कार्यालय के उद्घाटन और जनसंपर्क के दौरान सैकड़ों की तादाद में लोगों ने सुषमा यादव का स्वागत किया और समर्थन देने का वादा भी। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कैलाश लिंबोदिििया,सी एल सर्ररावत, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रद्रपाल यादव द्द्और सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री मौजूद थे । उद्घाटन के दौरान सभी वक्ताओं ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने और वार्ड में लग रही शराब दुकानों को हटाए जाने के अपने वादे को दोहराया । जिसका महिलाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा विश्वास दिलाया कि सुषमा यादव जो हमारी समस्याओं के लिए हमेशा लड़ती रही है , उसे भारी बहुमत से विजई बनाएंगे ।चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।


सुषमा यादव का भीड़भरा जनसंपर्क, जगह जगह स्वागत
सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की प्रत्याशी सुषमा यादव ने वार्ड क्रमांक 17 के कुशवाह नगर मैन रोड, विजयवर्गीय नगर तथा राम मंदिर इलाके में भीडभरा जनसंपर्क किया । लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया तथा वादा किया कि पहली बार पूरा वार्ड सुषमा यादव के साथ है और उनकी इस लड़ाई को अपनी लड़ाई मानकर उन्हें भारी बहुमत से विजई बनाएंगे । जनसंपर्क के दौरान राजकुमार मालवीय ,मोहम्मद अली सिद्दीकी ,दुर्गा यादव, लक्ष्मी यादव ,मुकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं साथ में थे।





