अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन

Share

डाॅ. अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन कंचन कुंज, कालिन्दी कुंज, नई दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष अधिवक्ता थम्पन थाॅमस द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों व राष्ट्रीय समिति के सदस्यों के अलावा अधिवक्ता अनिल नौरिया व उ़द्यमी बाबू डी.सी. वर्मा मौजूद थे।
उद्घाटन के बाद सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) की राष्ट्रीय समिति की बैठक हुई जिसमें निम्नलिखित प्रस्ताव पारित हुए।

(1) सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) का अगला द्विवार्षिक सम्मेलन पटना में 28-29 मई, 2025 को होगा। इसकी स्वागत समिति में नशूर अजमल, विजेन्द्र कुमार, महेन्द्र यादव, कंचन बाला, रूपेश, सैयद तहसीन अहमद रहेंगे।
(2) वक्फ संशोधन अधिनियम अल्पसंख्यकों के अधिकार का हनन है। सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) इसकी भत्र्सना करती है और न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर इसे चुनौती देगी। साथ ही पार्टी एक पर्चा छपवा कर पूरे देश में इसे वितरित कराएगी।
(3) डाॅ. प्रेम सिंह को पार्टी में वापस लाने के प्रयास होने चाहिए।
(4) इस गर्मी में कश्मीर में समाजवाइ की पाठशाला व एक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
(5) मणिपुर में मैतेई व कुकी के बीच शांति के लिए एक उपवास भी रखा जाएगा।
(6) सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) बाबू डी.सी. वर्मा के मेहतर मिष्ठान भण्डार की अवधारणा का समर्थन करती है और जहां सम्भव होगा इसे स्थापित भी कराएगी।
(7) बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक की तरह राष्ट्रीय स्तर पर जातिवार जनगणना होनी चाहिए। सामान्य जनगणना भी 2011 के बाद से नहीं हुई है यह चिंता की बात है।
(8) सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) विभिन्न टेªड संगठनों द्वारा 20 मई को श्रम संहिताओं को वापस लेने व अन्य मांगों को लेकर होने वाली हड़ताल का समर्थन करेगी।
(9) मीर शाहिद सलीम को पार्टी की ओर से संचार माध्यम सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
(10) केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव में राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार न खड़ा करें।
(11) भूमि के मालिकाना हक पर सीमा हटाने व निजी कम्पनियों को खेती की जमीन देने का हम विरोध करते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें