अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

टमाटर सहित अन्य हरी सब्जियों के भाव में तेजी

Share

न्दौर। चोइथराम मंडी में टमाटर सहित अन्य हरी सब्जियों के भाव में तेजी आई है, वहीं टीका नहीं लगवाने वाले लोगों को वापस लौटाया गया है। चोइथराम मंडी में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियां कम आ रही हैं। भिंडी, लौकी, गिलकी, चवलाफली, गवारफली, फूलगोभी और पत्तागोभी सहित अन्य हरी सब्जियों की आवक कम होने के कारण सभी के भाव में पहले की अपेक्षा तेजी है। टमाटर की भी कम आवक होने से भाव 550 से 600 रुपए प्रति कैरेट हो गए हैं, जबकि 5 दिनों पहले तक टमाटर के भाव 250 से 350 प्रति कैरेट थे। इसी प्रकार प्याज के भाव में भी तेजी आई है। आलू के भाव में रूर कमी है।

तडक़े 4 बजे से ही मंडी गेट पर चैकिंग
तडक़े 4 बजे से ही मंडी गेट पर मंडी प्रशासन की टीम चैकिंग कर रही है। जो लोग वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट नहीं दिखा रहे हैं, उन्हें वापस किया जा रहा है। इसके अलावा खेरची व्यापारियों को भी वापस लौटाया जा रहा है। कुछ लोग यह भी बहाना बनाते देखे गए कि आज सर्टिफिकेट नहीं लाया हूं या भूल गया हूं, लेकिन उनकी एक भी नहीं चल पाई। अधिकारियों ने सभी को वापस कर दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें