अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भारत ने पाकिस्तान की सीमा में ही मार गिराया F-16 लड़ाकू विमान*

Share

आईएनएस विक्रांत से कराची को बनाया निशाना…बंदरगाह तबाह

भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार शाम को पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल विमान पर दागी। यह घटना तब हुई, जब पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जम्मू को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। वहीं, वायुसेना के साथ ही नौसेना ने भी अरब सागर में अभियान शुरू कर दिया है। 

भारतीय सेना ने नाकाम किए पाकिस्तानी हमले: IDS
एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएस) ने एक अपडेट में कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के पास के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें रोक दिया और कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले, पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, भटिंडा, चंडीगढ़ और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी हमला करने की कोशिश की थी। भारत ने मानव रहित विमान प्रणाली ग्रिड (यूएएस ग्रिड) और वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि एफ-16 लड़ाकू विमान ने पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख एयरफोर्स स्टेशन सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरी थी। जिसे भारतीय एसएएम ने सरगोधा एयरबेस के पास ही मार गिराया। सरगोधा पाकिस्तानी वायुसेना का अग्रिम पंक्ति का हवाई अड्डा है, जिसके पास चीनी और फ्रांसीसी लड़ाकू विमान हैं। यह अड्डा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। 

अखनूर व जैसलमेर में गिराए दो एफ-16 और दो जेएफ-17
इसके अलावा, गुरुवार रात भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटाें को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया।

पाकिस्तान को अमेरिका से मिला था एफ-16 
एफ-16 विमान 1980 के दशक के अंत में अमेरिका से मिला था। तब से इसमें कई अपग्रेड किए गए हैं। एफ-16 पाकिस्तान की वायुसेना का एक मुख्य लड़ाकू विमान है। इसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने 2019 में भारत के बालाकोट एयरस्ट्राइक के जवाब में किया था। उस समय भारत के विंग कमांडर अभिनंदन ने एक मिग-21 विमान से एक एफ-16 को गिरा दिया था। यह भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के बाद पहली सीधी हवाई झड़प थी। सरगोधा एयरबेस पहले भी 1965 और 1971 के युद्ध में भारत पर हमले के लिए इस्तेमाल हुआ था।

भारतीय एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ढांचों को तबाह कर दिया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जम्मू और राजस्थान के कई इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, भारतीय सेना ने तत्परता दिखाते हुए पाकिस्तान के सारे नापाक इरादे विफल कर दिए। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया है। वहीं, जम्मू में आरएस पुरा, अरनिया, सांबा और हीरानगर के इलाकों में भारी गोलाबारी हो रही है।

पंजाब के पठानकोट सहित कई जगहों पर ब्लैकआउट
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पंजाब के पठानकोट पर भी पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई। यह अंतरराष्ट्रीय सीमा से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। इस बीच, चंडीगढ़ में सायरन बजाया गया है और ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। दुकानों को बंद करने और लोगों को घर जाने के लिए कहा गया है। पड़ोसी मोहाली में भी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

पाकिस्तान के सात शहरों पर एक साथ बोला हमला
पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ हमला किया। थल व वायुसेना के बाद नौसेना भी इसमें जुड़ गई। 

नौसेना ने 1971 के बाद खोला मोर्चा, कराची में दागी मिसाइलें…बंदरगाह तबाह
बीती रात नौसेना ने कराची पर हमला बोला। अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विक्रांत ने कराची पर हमला किया और बंदरगाह तबाह कर दिया। कोलकाता श्रेणी के विध्वंस पोत से भी पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। नौसेना ने 1971 के बाद पहली बार मोर्चा खोला है।

अखनूर व जैसलमेर में गिराए दो एफ-16 और दो जेएफ-17
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटों को सैन्य बलों ने हिरासत में लिया गया। 

सेना ने कहा कि जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में पाकिस्तान के हमलों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में सियालकोट स्थित सेना मुख्यालय को निशाना बनाया है। लाहौर में पाकिस्तान के हवाई चेतावनी प्रणाली अवाक्स को भी नष्ट कर दिया। इसके नष्ट होने से लाहौर और आसपास हवाई हमले करना वायुसेना के लिए आसान हो जाएगा।

इससे पहले, पाकिस्तान की ओर से हमले की शुरुआत होते ही भारत ने तत्काल एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इन वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान की आठ मिसाइलों और 30 से अधिक ड्रोन को मार गिराया। दो ड्रोन जम्मू यूनिवर्सिटी के पास गिराए गए, जबकि एक मिसाइल को सांबा सेक्टर में गिराया गया है। पठानकोट में भी एक ड्रोन को मार गिराया गया। जैसलमेर में भी कई मिसाइलें गिराई गईं। पाकिस्तान के हमले के बाद पूरे जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जैसलमेर और भुज में ब्लैक आउट कर दिया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें