दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के स्वागत को लेकर कड़ी सुरक्षा तैयारी की गई है. बैंड-बाजे के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे हैं.

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया और वह पदक तालिका में टॉप-50 में रहा. भारत के नाम 7 पदक रहे जिनमें नीरज चोपड़ा के गोल्ड के अलावा 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे.

SAI ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है जिसमें भारतीय एथलीट एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं.
वहीं, रेसलर बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह में ध्वजवाहक रहे थे. बजरंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है.
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पहले ही स्वदेश लौट चुकी हैं. उन्होंने कई स्वागत कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग का सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था.
भारतीय एथलीटों का जोरदार स्वागत हुआ.
SAI ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है जिसमें भारतीय एथलीट एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं.
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भारतीय एथलीटों का जोरदार स्वागत हुआ.




