अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सेमीफाइनल में इटली को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

Share

भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी विश्व कप क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल में इटली को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. हैदराबाद के GMC बालायोगी हॉकी स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में भारत ने इटली को 1–0 से हरा दिया. मनीषा चौहान का पेनल्टी कॉर्नर में किया गया गोल इस मैच के निर्णायक पल साबित हुआ.

भारत ने मनीषा चौहान के तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की वजह से शुक्रवार को एफआईएच महिला विश्व कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में इटली को 1-0 से हरा दिया, जिससे अब फाइनल में उसका सामना इंग्लैंड से होगा. मिडफील्डर मनीषा ने तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में निर्णायक गोल किया. भारत इस साल 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है.

भारत ने मैच की शुरुआत काफी अच्छी की, लेकिन इटली ने भी तुरंत जवाब देते हुए आक्रामक खेल दिखाया. हालांकि भारत ने दूसरे क्वार्टर में लय पकड़ ली. 18वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन नवनीत कौर का शॉट इटली की गोलकीपर लूसिया इनेस कारुसो ने रोक लिया. मेजबान टीम को 27वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान सलीमा टेटे का शॉट इटली की डिफेंडर ने रोक लिया और गोल नहीं हो पाया. 29वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर से गोल करने का एक और मौका मिला, लेकिन नवनीत का शॉट चूक गया.

दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में इटली ने जोरदार हमला किया, लेकिन भारत की गोलकीपर बीचू देवी खारिबाम ने बचाव किया. भारत को 40वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार टीम ने इसे गोल में बदल दिया. मनीषा ने शानदार ड्रैग फ्लिक मारी, जो इटली के डिफेंस को पार करते हुए नेट में चली गई. भारत ने आखिरी क्वार्टर में बढ़त बढ़ाने के लिए दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इटली ने मजबूत डिफेंस के साथ उन्हें रोक लिया.

इटली ने मैच के आखिरी मिनटों में पूरी कोशिश की और 59वें मिनट में एक अहम पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह बराबरी का गोल करने से चूक गया. इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड को 2-0 से हराया. इसमें लोटी बिंगहैम (25वां मिनट) और ड्रसी बॉर्न (29वां मिनट) ने गोल करके टीम को फाइनल में पहुंचाया.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें