अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भारत का सबसे बड़ा आम 6 किलो का,जाने इसका नाम और खासियत*

Share

हाल ही में रायपुर में हुए राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम में भारत का सबसे बड़ा आम देखने को मिला ,राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हुआ था। यह महोत्सव इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय संचनालय उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी प्रकृति की तरफ से समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें आम की 200 वैरायटी और आम से बने 56 व्यंजन का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें भारत देश का सबसे बड़ा आम भी देखने को मिला, जो की 6 किलो तक का होता है।

भारत का सबसे बड़ा आम

आम का सीजन चल रहा है, जिसमें हाल ही में भारत का सबसे बड़ा आम देखने को मिला, जो की राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम, रायपुर में देखने को मिला। भारत के सबसे बड़े आम का नाम हाथीझूल आम है जो कि छत्तीसगढ़ के बस्तर और बीजापुर में देखने को मिलता है।

इसका वजन 1 किलो से लेकर 6 किलो तक रहता है। हाथीझूल आम की दूसरी वैरायटी भी है, जिसका नाम हाथी पांव है जो की 1.5 किलो से लेकर 2 किलो तक का होता है। हाथीझूल आम देसी किस्म के आम होते हैं, चलिए इसके बारें में जानते हैं नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार-

  • हाथीझूल का आकार हाथी के झूलने के जैसे दिखाई देता है। जिससे इसका नाम यह पड़ा।
  • यह आम खाने के अलावा अचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • इससे कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं।
  • यह आम खाने में स्वादिष्ट होता है।
  • यह आम जून के अंत तक हरा ही रहता है।
  • यह आम पकने का समय अगस्त होता है। यानी कि यह आम का सीजन खत्म होने के बाद भी खाने को मिलता है।
  • हाथीझूल आम बड़े आकार के आम में गिना जाता है।

हाथीझूल आम को अभी जीआई टैग नहीं मिला है। लेकिन जल्दी वहां के लोग इसे जीआई टैग दिलाने का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि यह बस्तर और बीजापुर में देखने को मिलता है इसलिए इसे जीआई टैग मिलना चाहिए। बता दे कि बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर आदि जगहों में इस आम को देखा गया है, इसे कई तरह के इनाम भी मिल चुके हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें