अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में 20 दिनों में औसत से ज्यादा हो सकती है बारिश

Share

इंदौर

इंदौर में इस बार बारिश ने भले ही अगस्त में निराश किया हो लेकिन सितम्बर माह के पहले हफ्ते से इसका ट्रेण्ड अलग ही है। शहर में सितम्बर में सामान्यत: करीब 7 इंच बारिश होती है लेकिन इस बार पिछले चार दिनों में ही यह कोटा पूरा हो चुका है जबकि अभी 20 दिन बाकी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी 13 सितम्बर के बाद फिर अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा। ऐसे में संभव है कि इस बार शहर के औसत यानी 37 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है।

शहर में सालों से जून माह में दक्षिण-पश्चिम मानसून सितम्बर माह के दूसरे हफ्ते तक सक्रिय रहता है। फिर धीरे-धीरे यह कम होने लगता है। माह के आखिरी हफ्ते में इसकी वापसी होने लगती है और मौसम विभाग भी मानसून का रिकॉर्ड 30 सितम्बर को बंद कर देता है। सामान्यतः सितम्बर में भारी वर्षा की परिस्थिति तब पैदा होती है जब बंगाल की खाड़ी में निर्मित अबदाब की स्थिति होती है। ऐसे ही निम्नदाब का क्षेत्र उड़ीसा तट को पार करते हुए पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ता हुआ देश के मध्यम भाग की ओर मूव होता है। इन परिस्थितियों में इंदौर तथा आसपास के क्षेत्र में भारी वर्षा होती है।

सितम्बर में अच्छी बारिश से छाने लगी हरियाली।

सितम्बर में अच्छी बारिश से छाने लगी हरियाली।

पिछले चार दिनों से ऐसे बरस रहा पानी

इस बार बारिश का ट्रेण्ड सितम्बर में कुछ अलग ही रहा। इस बार 1 से 5 सितम्बर तक बारिश ही नहीं हुई। फिर मौसम तेजी से बदला। इस दौरान 6 सितम्बर को आधा इंच, 7 सितम्बर को डेढ़ इंच, 8 सितम्बर को तीन इंच तथा 9 सितम्बर को डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश हुई। यानी सितम्बर के चार दिनों में 7 इंच बारिश हो चुकी है जबकि इस पूरे माह सामान्यत: करीब 7 इंच बारिश होती है। इस तरह सितम्बर माह के पिछले चार दिनों में सितम्बर माह का कोटा हो चुका है। अभी तीन-चार दिन हल्की बारिश का दौर है। मौसम वैज्ञानिक (एग्रीकल्चर कॉलेज) डॉ. एचएल खापडिया के मुताबिक कि 12-13 सितम्बर से एक बार फिर से मानसूनी सिस्टम एक्टिव होगा। इससे 18 से 20 सितम्बर तक बारिश का दौर चलता रहेगा।

सितम्बर में अब तक की बारिश

तारीखबारिश (मिमी में)
1 सितम्बर
2 सितम्बर
3 सितम्बर
4 सितम्बर
5 सितम्बर
6 सितम्बर17.6
7 सितम्बर33.2
8 सितम्बर87
9 सितम्बर39.7

​​​​​सितम्बर माह के खास पहलू

– सितम्बर में सबसे ज्यादा बारिश 1954 में 30 इंच से ज्यादा रिकॉर्ड की गई थी।

– सितम्बर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 20 सितम्बर 1962 को 7 इंच हुई थी।

– दिन में सबसे ज्यादा तापमान 27 सितम्बर 1987 को 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

– रात का सबसे कम तापमान 2 सितम्बर 2000 को 9 डिग्री सेल्सियस था।

सितम्बर माह के एक दशक की स्थिति

वर्षकुल बारिशएक दिन में सबसे ज्यादा बारिश
20135 इंच2 इंच
20148 इंच4 इंच
20151 इंच1 इंच
20163 इंच2 इंच
20176 इंच2 इंच
20186 इंच3 इंच
201919 इंच3 इंच
202011 इंच3 इंच
202119 इंच4 इंच
202212 इंच2 इंच

​​​​​

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें