अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर: सिर्फ आधे घंटे का रह जाएगा सफर!

Share

मध्य प्रदेश के दो सबसे प्रमुख शहरों, आर्थिक राजधानी इंदौर और बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के बीच की दूरी अब न सिर्फ सिमटने वाली है, बल्कि यह सफर बेहद सुगम और आधुनिक होने जा रहा है. लगभग 2,935 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ‘इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर’ का शिलान्यास किया गया. यह कॉरिडोर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को एक नई ऊंचाई देगा. सिंहस्थ 2028 के लिए यह फायदेमंद होगा.

 बेहतर संपर्क के लिए मध्य प्रदेश के सांवेर में इंदौर-उज्जैन फोनलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की नींव रख दी गई है. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे. इस कॉरिडोर को सिंहस्थ 2028 से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा. यह सिर्फ दो शहरों को जोड़ने का मार्ग नहीं बनेगा, बल्कि विकास की एक नई गंगा बहाने का काम करेगा, जिससे यातायात सुगम होगा. लोगों का समय भी बचेगा और इससे आप 30 से 35 मिनट में इंदौर से उज्जैन पहुंच सकते हैं.

कितना लंबा इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर
बताया जा रहा है कि 48 किलोमीटर लंबा इंदौर-उज्जैन फोरलेन कॉरिडोर, इंदौर के पितृ पर्वत से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर के पास सिंहस्थ बायपास तक पहुंचेगा. इस मार्ग से 2028 के दौरान उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी. यह मार्ग दोनों शहरों के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

सिंहस्थ के दौरान मिलेगा फायदा
सिंहस्थ के दौरान देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की उम्मीद है. यह फोरलेन कॉरिडोर भारी ट्रैफिक को संभालने और जाम की स्थिति से मुक्ति दिलाने में ‘लाइफलाइन’ साबित होगा और यातायात को सुगम बनाएगा. कॉरिडोर के बनने से इंदौर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से उज्जैन महाकाल मंदिर तक का सफर बेहद कम समय में तय किया जा सकेगा.

कितनी है इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर की लागत
इस कॉरिडोर की कुल लागत 2935 करोड़ रुपए है. इससे इंदौर जिले के 20 और उज्जैन जिले के 8 गांव सीधे जुडेंगे. इसके अलावा कई गांवों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि सरकार कि मुआवजा कलेक्टर गाइडलाइन के बजाय बाजार और बिक्री दरों के आधार पर तय किया, जिससे किसानों को फायदा हुआ और उन्हें कई गुना ज्यादा कीमत मिली है.

क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव?
भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर-उज्जैन ‘ग्रीनफील्ड कॉरिडोर’ से राज्य में विकास की रफ्तार तेज होगी.उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर इंदौर-पीथमपुर आर्थिक गलियारे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक पहुंच के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

मनोहर लाल खट्टर ने भूमिपूजन समारोह में कहा कि इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से दोनों शहरों के बीच की दूरी कम होगी और उनका रिश्ता और मजबूत होगा. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 5,657 करोड़ रुपए की मदद भी दी गई, जिसमें लाभार्थियों को आवास और रोजगार के लिए प्रदान की गई राशि शामिल है.

(इनपुट: भाषा एजेंसी के साथ)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें