अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*आईपीएल की दोबारा शुरुआत 17 मई से:फाइनल 3 जून को*

Share

IPL 2025 17 मई से फिर शुरू होगा। 6 वेन्यू पर लीग स्टेज के बचे हुए 13 मैच होंगे। प्लेऑफ स्टेज 29 मई से खेला जाएगा, 3 जून को फाइनल होगा। BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी। पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण 9 मई को IPL सस्पेंड करना पड़ा था। BCCI ने टूर्नामेंट को रोकते हुए कहा था कि देश इस समय युद्ध की स्थिति में है। ऐसे में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ठीक नहीं।

बेंगलुरु-लखनऊ मैच से होगी शुरुआत
17 मई को RCB और LSG के बीच बेंगलुरु में पहला मैच होगा। जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में बाकी मुकाबले खेले जाएंगे। 27 मई को लीग स्टेज खत्म होगा। 18 और 25 मई को रविवार के दिन 2 डबल हेडर खेले जाएंगे। यानी 11 दिन में लीग स्टेज के 13 मैच होंगे।

दोबारा होगा पंजाब और दिल्ली के बीच मैच
भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। 18वें सत्र के 58 मुकाबले खेले जा चुके थे, जिसमें धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मैच भी शामिल था। इस मैच को बीच में ही रोक दिया गया था, इसलिए यह बेनतीजा रहा था। हालांकि, अब बीसीसीआई ने यह मुकाबला दोबारा कराने का निर्णय लिया है। 24 मई को दोनों टीमें जयपुर में भिड़ेंगी। 

नए कार्यक्रम में दो डबल हेडर
बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 सत्र के शेष 17 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। छह मैदानों पर बाकी बचे मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें बंगलुरू, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद शामिल हैं। नए कार्यक्रम में दो डबल हेडर भी शामिल हैं। पहला डबल हेडर 18 मई को है। रविवार को दोपहर में राजस्थान रॉयल्स का सामना पंजाब किंग्स से जयपुर में होगा जबकि इसी दिन शाम को दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटंस से दिल्ली में भिड़ंत होगी। वहीं, दूसरा डबल हेडर 25 मई को होगा। रविवार को दोपहर में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा जबकि शाम को 7:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। 28 मई, 31 मई और दो जून को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

कब होगी प्लेऑफ की शुरुआत?
प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी। पहला क्वालिफायर मुकाबला 29 मई को होगा। 30 मई को एलिमिनेटर खेला जाएगा। दूसरा क्वालिफायर एक जून को खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच तीन जून को होगा। इन चारों मुकाबलों के लिए स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।

तालिका में शीर्ष पर गुजरात
आईपीएल 2025 सीजन स्थगित होने तक गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी। गुजरात 11 मैचों में आठ जीत और तीन हार के साथ 16 अंक लेकर पहले स्थान पर थी। दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम थी जिसके इतने ही मैचों में गुजरात के समान अंक है। तीसरे स्थान पर पंजाब थी, जबकि चौथे पर मुंबई इंडियंस थी। सीएसके, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स की उम्मीदें अभी भी बची हुई थी।

किन टीमों के मुकाबले बाकी हैं?
मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और चेन्नई के दो-दो लीग मैच बाकी हैं। बाकी टीमों के तीन-तीन लीग मुकाबले अभी होने हैं। टीमों की स्थिति नीचे दिए पॉइंट्स टेबल से समझ सकते हैं। एक टीम को 14 लीग मैच खेलने होते हैं।

कितने मैच बाकी हैं?
IPL 2025 के तहत 74 मैच खेले जाने थे। 7 मई तक 57 मैच हो चुके थे, 8 मई को 58वां मैच बीच में रोकना पड़ा था। यानी अब 17 मुकाबले बाकी हैं। इनमें 13 मैच लीग स्टेज के हैं और 4 मैच प्लेऑफ स्टेज के हैं।

देश के सशस्त्र बलों को बीसीसीआई का सलाम
बीसीसीआई ने इस अवसर पर देश की सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया है. बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “हम भारत की सशस्त्र सेनाओं के साहस और समर्पण को नमन करते हैं, जिनकी बदौलत क्रिकेट की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है. बीसीसीआई राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है और उसी भावना के साथ आईपीएल को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.” 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें