अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ईरान ने निभाई दोस्ती LPG संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 2 एलपीजी जहाजों को होर्मुज से गुजरने की इजाजत

Share

देश में LPG संकट के बीच भारत से ईरान को बड़ी राहत मिली है. ईरान ने LPG से भरे भारत के दो जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है. इस राहत से कुछ घंटे पहले दिल्ली में ईरान के राजदूत ने मीडिया से बात करते हुए भारत को दोस्त बताया था. साथ ही साथ यह कहा था कि अगले कुछ घंटे में राहत भरी जानकारी मिलेगी.

ईरान की ओर से राहत मिलने के बाद अब ये भारतीय टैंकर आगे के लिए बढ़ेंगे. ईरान के इस कदम से भारत में मौजूदा LPG संकट में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है. देश के अलग-अलग हिस्सों में एलपीजी संकट को लेकर मारामारी मची हुई है. एक सिलेंडर पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग एजेंसियों के सामने खड़े नजर आए हैं.

एलपीजी टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की इजाजत
दरअसल ईरान ने भारत जा रहे दो एलपीजी टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है. यह घटनाक्रम ईरान के भारत में राजदूत मोहम्मद फथली के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि भारत को दो-तीन घंटों के भीतर इस महत्वपूर्ण वैश्विक जल परिवहन मार्ग से सुरक्षित मार्ग मिल सकता है.

राजदूत की यह टिप्पणी क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच आई है, जिसके चलते फारस की खाड़ी को वैश्विक बाजारों से जोड़ने वाले इस संकरे गलियारे से जहाजों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

भारत और ईरान के हित
जब राजदूत से सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या भारत होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से परिवहन कर सकेगा, तो उन्होंने संकेत दिया कि सकारात्मक घटनाक्रम की उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने कहा कि जी हां, आप भविष्य में ऐसा देख सकते हैं. मुझे लगता है कि दो-तीन घंटे बाद. फथली ने भारत को ईरान का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया और क्षेत्र में दोनों देशों के साझा हितों की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा, हमारा मानना ​​है कि ईरान और भारत के क्षेत्र में समान हित हैं.

ईरान और भारत मित्र
राजदूत ने नई दिल्ली और तेहरान के बीच व्यापक संबंधों के बारे में भी बात की और इसे मित्रता और सहयोग पर आधारित बताया. उन्होंने कहा, हमारा मानना ​​है कि ईरान और भारत मित्र हैं. हमारे समान हित हैं, हमारी समान आस्था है.फथली ने कठिन समय में ईरान को समर्थन देने में भारत की भूमिका का भी उल्लेख किया. भारत में राजदूत के रूप में, मैं यह कहना चाहता हूं कि युद्ध के बाद इस स्थिति में भारत सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में हमारी सहायता की.

होर्मुज स्ट्रेट एक ग्लोबल एनर्जी कॉरिडोर
होर्मुज स्ट्रेट विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जिससे होकर वैश्विक तेल और गैस शिपमेंट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गुजरता है.इस मार्ग में व्यवधान का असर ऊर्जा बाजारों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ रहा है, जिसमें भारत भी शामिल है, जो इस क्षेत्र से अपने कच्चे तेल का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच स्ट्रेट के आसपास के घटनाक्रमों पर सरकारों और शिपिंग कंपनियों की नजर के बीच, भारत के लिए सुरक्षित मार्ग का सुझाव देने वाली फाथली की टिप्पणियां सामने आई हैं.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें