अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जापान स्थित एमयूएफजी बैंक खरीदने जा रहा है भारत की श्रीराम फाइनेंस में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी*

Share

भारत की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) श्रीराम फाइनेंस में जापान की दिग्गज फाइनेंशियल संस्था मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप (MUFG) एक बड़े रणनीतिक निवेश की तैयारी कर रही है. कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि MUFG प्रेफरेंशियल इश्यू के माध्यम से प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर लगभग 39,617.98 करोड़ रुपये का निवेश कर श्रीराम फाइनेंस में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी. यह सौदा भारतीय वित्तीय सेवा क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े विदेशी निवेशों में गिना जा रहा है.

इस प्रस्तावित निवेश के तहत MUFG को 840.93 रुपये प्रति शेयर की दर से 47.1 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इश्यू के पूरा होने के बाद MUFG, श्रीराम फाइनेंस की पूरी तरह डाइल्यूटेड पोस्ट-इश्यू शेयर पूंजी का 20 प्रतिशत हिस्सा रखेगी और उसे एक पब्लिक शेयरहोल्डर का दर्जा मिलेगा. हालांकि, इस लेनदेन को अंतिम रूप देने से पहले नियामकीय संस्थाओं और कंपनी के शेयरधारकों से आवश्यक मंजूरियां लेनी होंगी.

डील के तहत MUFG को कंपनी के बोर्ड में दो नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स नामित करने का अधिकार भी प्राप्त होगा, जिससे रणनीतिक स्तर पर जापानी समूह की भागीदारी और मजबूत हो जाएगी. इसके अलावा, श्रीराम फाइनेंस के प्रमोटर समूह—जिसमें श्रीराम कैपिटल, श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट, श्रीराम वैल्यू सर्विसेज और साउथ अफ्रीका की सानलाम लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं—ने MUFG और सानलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड के साथ एक शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं.

इस समझौते के तहत श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट, कंपनी के लेंडिंग और क्रेडिट कारोबार से जुड़े नॉन-कम्पीट और नॉन-सोलिसिटेशन प्रावधानों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा. इसके बदले में, शेयरधारकों की मंजूरी मिलने पर MUFG द्वारा ट्रस्ट को 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,660 करोड़ रुपये) की एकमुश्त नॉन-रिकरिंग फीस दी जाएगी.

वर्तमान में श्रीराम ग्रुप की प्रमोटर हिस्सेदारी 25.39 प्रतिशत है, जिसमें श्रीराम कैपिटल और उससे जुड़ी इकाइयों की 24.98 प्रतिशत तथा सानलाम लाइफ इंश्योरेंस की 0.41 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है.

श्रीराम फाइनेंस देश की सबसे बड़ी रिटेल NBFCs में से एक है, जो कमर्शियल व्हीकल, पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और पर्सनल लोन जैसे क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति रखती है. सितंबर 2025 तक कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) लगभग 2.8 लाख करोड़ रुपये रहा. यह निवेश न केवल श्रीराम फाइनेंस की पूंजी स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि भारतीय वित्तीय सेवा क्षेत्र में जापानी निवेशकों के बढ़ते भरोसे को भी दर्शाता है.

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें