अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

23 करोड़ डालर का मुआवजा देगी जॉनसन एंड जॉनसन

Share

न्यूयार्क। जॉनसन एंड जॉनसन न्यूयार्क राज्य (New York State) को 23 करोड़ डालर (17 अरब रूपये से अधिक) देने के लिए राजी हो गई ताकि उस दावे का निस्तारण किया जा सके जो ओपियोइड (एक प्रकार का दर्दनिवारक पदार्थ) संकट को लेकर किया गया था. अटार्नी जनरल लेटीटिया जेम्स (Attorney General Letitia James) ने यह जानकारी दी.
अटार्नी जनरल लेटीटिया जेम्स ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दवा निर्माता कंपनी न्यूयार्क के साथ देश भर में ओपियोइड के निर्माण और वितरण ) को समाप्त करने के लिए भी सहमत हो गयी है. उन्होंने कहा, ‘कंपनी ने इस आग (दवा संकट) को हवा देने में मदद की किंतु आज वे न केवल न्यूयार्क बल्कि समूचे देश में ओपियोइड कारोबार को त्यागने के लिए प्रतिबद्धता जता रहे हैं.’

इस करार के तहत जेम्स द्वारा 2019 में किए गये एक मुकदमे से जॉनसन एंड जॉनसन को निजात मिल जाएगी जिसकी सुनवाई अगले सप्ताह लांग आईलैंड में शुरू होने वाली थी. यह उन मुकदमों में शामिल है जो पिछले दो दशकों में हुई करीब 50 हजार लोगों की मौत से संबंधित हैं.
जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से जारी बयान में अटार्नी जनरल की घोषणा को कमतर करने का प्रयास किया गया. इसमें कहा गया कि यह करार दो दर्द निवारकों को लेकर है जिसका विकास उसकी सहायक कंपनी ने किया है. कंपनी के अनुसार इन दर्द निवारकों की बाजार में मात्र एक प्रतिशत हिस्सेदारी थी और वे अब अमेरिका में नहीं बेचे जाते.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें