अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोमवार को 14 राष्ट्र प्रमुखों से मुलाकात करेंगे जेपी नड्डा

Share

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी को जानो कार्यक्रम के तहत सोमवार को 14 देशों के दूतावास प्रमुखों से बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात करेंगे। विदेशों तक बीजेपी के काम को बताने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल के तहत दूसरी बार जेपी नड्डा 14 देशों के प्रमुखों के साथ मुलाकात करने जा रहे हैं। गौरतलब है पिछले महीने ही जेपी नड्डा ने वैश्विक श्रोताओं को पार्टी, उसके काम और उसकी विचारधारा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से इस पहल की शुरूआत की थी। पहली मीटिंग में जेपी नड्डा ने 13 देशों के प्रमुखों के साथ मुलाकात की थी।

माना जा रहा है कि इस पहल के पीछे बीजेपी का उद्देश्य दुनियाभर में मौजूद भारत के लोगों को साथ जोड़ना और वैश्विक स्तर पर पार्टी का प्रचार प्रसार करना है। यही वजह है कि बीजेपी अध्यक्ष समय-समय पर विदेशी राष्ट्र प्रमुखों के साथ एक साथ मुलाकात कर रहे हैं। इस पहल के तहत पार्टी वैश्विक मंच पर अपने काम को रखने की कोशिश कर रही है ताकि लोग जान सकें कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घरेलू और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कौन-कौन से कदम उठाए जा रहे हैं। 

गौरतलब है कि इसी तरह का एक कार्यक्रम पीएम मोदी भी करते हैं जिसका नाम है मन की बात। ऑल इंडिया रेडियो के अलावा बाकी लगभग सभी प्राइवेट और सरकारी न्यूज चैनल पर इस कार्यक्रम का प्रसारण होता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य घरेलू स्तर पर लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम काफी पॉपुलर है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें